फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: घर में घुसकर डीएवी की 10वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या

Sat, 02 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
brutal murder of DAV girl student of 10th class in kurukshetra
डीएवी स्‍कूूल की 10वीं की छात्रा की बेहरमी से हत्या - फोटो : amar ujala

स्कूल से घर लौटी 10वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुक्रवार दिनदहाड़े घर में घुसकर सनसनीखेज हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।।  वारदात के समय छात्रा के परिजन घर पर नहीं थे। वे घर लौटे तो छात्रा का लहूलुहान शव देखकर शोर मचाया और पुलिस को इत्तला दी। छात्रा के  शरीर पर तेज धार हथियार के गहरे निशान पाए गए हैं।

brutal murder of DAV girl student of 10th class in kurukshetra
डीएवी स्‍कूूल की 10वीं की छात्रा की बेहरमी से हत्या - फोटो : amar ujala

शव का पोस्टमार्टम शनिवार को होगा। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार सेक्टर 3 में रहने वाले गुरनाम सिंह की बेटी प्रिया डीएवी स्कूल में दसवीं की छात्रा थी। उसके पिता करनाल में शिक्षक हैं, ऐसे में वे घर से बाहर रहते हैं, उनका बेटा अमेरिका में रह रहा है। जबकि मां पड़ोस में ही किसी के घर शोक जताने गई थी। दोपहर बाद प्रिया स्कूल से घर लौटीं तब वह अकेली ही थी। 

brutal murder of DAV girl student of 10th class in kurukshetra
डीएवी स्‍कूूल की 10वीं की छात्रा की बेहरमी से हत्या - फोटो : amar ujala

इस दौरान अज्ञात युवक घर में घुस आया और प्रिया पर तेज धार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर वह फरार हो गया। पड़ोस में किसी को इस वारदात का पता नहीं चला। कुछ देर बाद जब प्रिया की मां घर लौटी तो उसका लहूलुहान शव देखकर शोर मचाया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठे कर शव को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
brutal murder of DAV girl student of 10th class in kurukshetra
डीएवी स्‍कूूल की 10वीं की छात्रा की बेहरमी से हत्या - फोटो : amar ujala

पुलिस को रात तक हत्यारे का सुराग नहीं लगा था। आसपास के इलाके में पूछताछ के साथ ही सीसी टीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है, ताकि कोई संदिग्ध नजर आए तो पुलिस हत्यारोपी तक पहुंच सके। हालांकि घटनास्थल वाले क्षेत्र में पुलिस को कहीं भी कैमरा नहीं लगा मिला। 

विज्ञापन
brutal murder of DAV girl student of 10th class in kurukshetra
डीएवी स्‍कूूल की 10वीं की छात्रा की बेहरमी से हत्या - फोटो : amar ujala

छात्रा की हत्या क्यों की गई या किसी पर संदेह आदि के बारे में परिजनों ने फिलहाल पुलिस को कुछ नहीं बताया है। ऐसे में पुलिस के सामने यह पहेली बरकरार है कि छात्रा की किसी ने हत्या क्यों की। घटना के बाद आईजी और एसपी सहित कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का ब्यौरा लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed