{"_id":"635d0a6d6511404e5d2989b7","slug":"postmortem-reveals-brutality-of-husband-in-ludhiana-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ludhiana Murder: पोस्टमार्टम में दिखी पति की बेरहमी, डॉक्टर भी दहले... हत्या के पीछे का चेहरा भी बेनकाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana Murder: पोस्टमार्टम में दिखी पति की बेरहमी, डॉक्टर भी दहले... हत्या के पीछे का चेहरा भी बेनकाब
Sat, 29 Oct 2022 04:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 29 Oct 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में महिला की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार वालों के खिलाफ जाकर नौ महीने पहले लव मैरिज करने वाले नताई कुमार ने अपनी पत्नी संतोषी कुमारी की इस कदर बेरहमी से हत्या कर दी कि हर कोई हैरान है। नताई कुमार द्वारा इस भयानक हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे उसी का पिता है। इस बात का खुलासा पुलिस जांच में हुआ है। पिता के कहने पर ही नताई कुमार बिहार से ट्रेन पकड़ कर पत्नी से मिलने के बहाने आया था और सुबह चार बजे उसने फोन कर पत्नी को गेट खोलने के लिए बोला था।
गमजदा परिवार के लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिविल अस्पताल में शुक्रवार से पड़े संतोषी कुमारी के शव का शनिवार को दो डाक्टरों पर आधारित एक बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। डॉ. चरण कंवल और डॉ. शीतल पर आधारित बोर्ड ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
खून के छींटे दिखाता लड़का।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि आरोपी ने आठ से दस बार संतोषी कुमारी के पेट में चाकू से वार किया है। इतना ही नहीं आरोपी ने चाकू मार कर उसे इस तरह से अंदर ही घुमा दिया कि संतोषी कुमारी की आंतड़िया फट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सुरक्षा में ही संतोषी कुमारी के शव का परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में महिला की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों के बीच विवाद तो पहले से ही चल रहा था। जिस कारण संतोषी मायके में रह रही थी। आरोपी ने की बार पत्नी को कहा था कि वह उसे ले जाएगा।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने अपने पिता के कहने और उसी की शह पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बिहार के लिए रवाना कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।