फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   body found missing boy from batala

दोस्त के घर से मिली 24 साल के युवक की बिना कपड़ों के लाश, हिरासत में पत्नी

Wed, 14 Jun 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो /अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Wed, 14 Jun 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
body found missing boy from batala
ला - फोटो : demo pic
पुलिस ने जब घर में ताला तोड़ कर तलाशी ली तो नज़ारा देख आंखें फटी रह गईं। 24 साल के युवक की लाश ऐसी हालत में मिली कि तुरंत दोस्त की पत्नी को हिरासत में लिया गया। पिछले दो दिनों से भंडारी मोहल्ला बटाला से लापता युवक का शव सोमवार रात करीब 11 बजे बटाला के मोहल्ला रामबाग क्षेत्र के पास उसके दोस्त के घर से ही बरामद हुआ। 
विज्ञापन


मृतक युवक के परिजनों के शक जताने पर पुलिस ने दोस्त के घर में रेड की। घर के कमरे में ही लापता युवक का शव मिला। शव के मुंह और नाक से खून बह रहा था और मृतक पर केवल अंडरवियर और बनियान था। इसके फौरन बाद पुलिस ने घर में मौजूद मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते सोमवार देर रात पुलिस थाना सिटी के प्रभारी प्रभजोत सिंह और पुलिस थाना सिविल लाइन के प्रभारी अमोलक सिंह पुलिस पार्टी समेत पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। मंगलवार को पुलिस थाना सिविल लाइन में दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मुख्य आरोपी की पत्नी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक भारत भूषण (24) वासी भंडारी मोहल्ला के चाचा बलविंदर कुमार, सुरिंदर पाल और रोशन लाल ने बताया कि उनका भतीजा भारत भूषण डीजे का काम करता था। वह रविवार रात को करीब 6 बजे अपने दोस्तों के साथ चला गया। उसके बाद जब वह रात को घर न आया तो अगले दिन उन्हें उसके दोस्त तारा सिंह वासी रामबाग पर शक हुआ। 

कत्ल का मामला दर्ज

body found missing boy from batala
अस्पताल में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
रविवार रात 11 बजे उनकी भारत भूषण से बातचीत हुई लेकिन उसका फोन बीच में बंद हो गया। सोमवार को शक के आधार पर वह तारा सिंह के घर पहुंचे तो घर पर ताला लगा हुआ था। सोमवार को जब तारा सिंह की पत्नी रात को घर आई तो उन्होंने उससे भारत भूषण के बारे में पूछा। उसने कुछ स्पष्ट नहीं बताया।

इस पर उनका शक यकीन में बदलने लगा और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सोमवार देर रात को पुलिस ने तारा सिंह के घर का ताला तोड़ा तो अंदर कमरे में भारत भूषण की लाश पड़ी थी। तारा सिंह की पत्नी को पुलिस ने उसी समय हिरासत में ले लिया। 

मामले के जांच अधिकारी एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला में मृतक भरत भूषण के चाचा बलविंदर कुमार के बयान पर आरोपी तारा सिंह, उसकी पत्नी बिंदू, मां परमजीत कौर और बलदेव सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed