फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ढाई साल बाद खुला राज : घर में दफन तीन मानव कंकाल प्रेमिका व दो बच्चों के निकले, आरोपी ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 25 Mar 2021 01:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Mar 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Big reveals in three Skeleton case of Panipat  Accused arrested from Uttar Pradesh
पानीपत में मिले कंकाल। - फोटो : फाइल फोटो।

हरियाणा के पानीपत जिले में तीन मानव कंकाल मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के भदोही से गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी ने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Big reveals in three Skeleton case of Panipat  Accused arrested from Uttar Pradesh
घर में मिले कंकाल।

बबैल रोड पर शिव नगर स्थित मकान में तीन मानव कंकाल मिलने के मामले में पुलिस ने पूर्व मकान मालिक अहसान सैफी (47) को उत्तर प्रदेश के भदोही से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, अहसान ने ढाई साल पहले अपनी प्रेमिका और उसके दो बच्चों की हत्या कर शव घर की लॉबी में दबा दिए थे। शवों के साथ ही कत्ल में इस्तेमाल हथियार भी रख दिया था और मकान बेचकर भाग गया था। 

Big reveals in three Skeleton case of Panipat  Accused arrested from Uttar Pradesh
गड्ढे को भरते मजदूर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शिवनगर कॉलोनी में मंगलवार दोपहर मकान की मरम्मत के दौरान खुदाई में तीन मानव कंकाल मिले थे। पुलिस ने दावा किया कि मकान का पूर्व मालिक अहसान सैफी अपनी प्रेमिका और उसके दो बच्चों की हत्या कर भदोही भाग गया था। मामदेवपुर स्थित कांशीराम शहरी आवासीय योजना में किराये के मकान में रह रहा था। सैफी ने वहां कारपेंटर का काम शुरू कर दिया। वहां दूसरी प्रेमिका के साथ रह रहा था। सीआईए-1 प्रभारी राजपाल अहलावत ने बताया कि फिलहाल अहसान से पूछताछ जारी है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। गुरुवार को अहसान को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Big reveals in three Skeleton case of Panipat  Accused arrested from Uttar Pradesh
कंकालों को रोहतक लेकर जाती पुलिस।

सीएम ने खुद लिया अपडेट
पैनल न होने के कारण तीनों कंकाल की पानीपत में जांच नहीं हो सकी, जांच के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद डीजी से इस मामले का अपडेट लिया। पीजीआई में तीनों कंकाल की जांच फॉरेंसिक एक्सपर्ट से करवाई गई। जांच के बाद बताया गया कि बच्चों की उम्र 12 से 14 और महिला की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच में है। 

विज्ञापन
Big reveals in three Skeleton case of Panipat  Accused arrested from Uttar Pradesh
मौके पर जमा लोगों की भीड़ और मौजूद पुलिस।

पूर्व मकान मालिक अहसान को उत्तर प्रदेश के भदोही से गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। तीनों कंकालों की जांच रोहतक पीजीआई में कराई गई है। - शशांक कुमार सावन, एसपी पानीपत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed