फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी और संग देखा तो आशिक ने तलवार से छात्रा की अंगुलियां काटीं

Mon, 09 May 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र।
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र। Updated Mon, 09 May 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
attack on girl in one side love at kurukshetra, attempt to murder, pgi, kurukshetra
girl attack
एकतरफा प्यार का एक और खौफनाक अंजाम देने को मिला हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में। छात्रा पीजीआई में दाखिल है। बीते दिन दिनदहाड़े एक सिरफिरे युवक ने लड़की पर तलवार से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल लड़की को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
attack on girl in one side love at kurukshetra, attempt to murder, pgi, kurukshetra
attack on girl
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय नगर परिषद के शोरूम में कार्यरत एक लड़की अपनी सहेली के साथ कमेटी में बने शौचालय में गई। जैसे ही लड़की रूबी व उसकी सहेली अमन कमेटी शौचालय में पहुंचने वाली थी तभी एक युवक ने रूबी पर तलवार से हमला कर दिया। युवक ने लड़की पर तलवार से कई वार किए। इसी बीच युवक ने उसकी सहेली अमन को भी घायल कर दिया।
attack on girl in one side love at kurukshetra, attempt to murder, pgi, kurukshetra
attack on girl
घायल लड़कियों की चीखें सुनकर स्थानीय दुकानदारों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रूबी की गंभीर हालात को देखते हुए उसे चंडीगढ पीजीआई उपचार के लिए भेज दिया है। वहीं अमन की हालात ठीक है वह कुरुक्षेत्र सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। बताना जरूरी है कि लड़की रूबी शहर के चक्रवर्ती मौहल्ला की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
attack on girl in one side love at kurukshetra, attempt to murder, pgi, kurukshetra
attack on girl
दो दिन बाद प्रेक्टिकल है, मेरी मां को बुला दो
एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में गंभीर घायल अवस्था में उपचाराधीन रूबी बार-बार डॉक्टर से कह रही थी कि मेरी दो दिन बाद प्रेक्टिकल है मुझे यहां से जाने दो। वरना मैं परीक्षा नहीं दे पाऊंगी। मुझे प्रेक्टिकल के लिए पढना  है। वहीं रूबी बार-बार अपनी मां को अपने पास बुलाने के लिए भी पुकार लगा रही थी।
विज्ञापन
attack on girl in one side love at kurukshetra, attempt to murder, pgi, kurukshetra
attack on girl
एसपी व डीएसपी बोले, जनता क्यों बनी रही तमाशबीन
जिस जगह यह हादसा हुआ है इसके आसपास पब्लिक का आना-जाना रहता है। वहीं जिस समय यह घटना हुई उस समय यहां मौजूद पब्लिक केवल तमाशबीन बनी रही। उन्होंने तलवार चलाने वाले युवक को इस प्रकार से करने से रोका क्यों नहीं। यह कहना था एसपी सिमरदीप सिंह व डीएसपी नूपुर बिश्नोई का, जोकि घटनास्थल पर  मुआयना के दौरान पब्लिक से बातचीत कर रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed