फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भागकर भी न बची जान : ताबड़तोड़ पांच गोली मारकर व्यापारी की हत्या, आरोपी बोले- हमने बदला ले लिया

Sun, 07 Mar 2021 01:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Mar 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
A Trader Shot dead in Jalandhar of Punjab
जालंधर में व्यापारी की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के जालंधर जिले में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पांच गोली मारकर व्यापारी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात जालंधर के प्रीत नगर के सोढ़ल रोड का है। आरोपी इतने बेखौफ थे कि वारदात के बाद छाती ठोककर कहा कि हमने बदला ले लिया। पुलिस ने दो हमलावरों की पहचान पुनीत व लल्ली के तौर पर की है। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब दो महीने पहले गुरमीत टिंकू हमला करने वालों के घर गया था। वहां इनकी आपस में बहस के बाद झगड़ा हुआ था। इसके बाद हमलावर उसके पीछे आए और फिर उनमें झगड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया था। 

A Trader Shot dead in Jalandhar of Punjab
गोली लगने के बाद व्यापारी को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शनिवार को करीब 1.30 बजे चार हमलावर टिंकू की दुकान के अंदर आए और पांचवां साथी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में बैठा रहा। हमलावरों ने अंदर घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली चलते ही गुरमीत टिंकू जान बचाने के लिए भागकर पहली मंजिल पर बने कमरे में छुप गया। हमलावरों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसी कमरे में बंद कर ताबड़तोड़ पांच गोलियां मार दी।

A Trader Shot dead in Jalandhar of Punjab
शीशे पर बने गोली के निशान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदमाशों ने जब दुकान पर हमला किया तो उस वक्त वहां काम करने वाले कर्मचारी व कुछ ग्राहक भी थे लेकिन बदमाशों ने किसी दूसरे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। उनका टारगेट सिर्फ गुरमीत टिंकू था। उन्होंने अंदर घुसते ही रिंकू को टारगेट किया और फिर पीछा कर उसकी छाती में गोलियां दागने के बाद फरार हो गए। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि जनवरी में पुनीत व टिंकू के बीच झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A Trader Shot dead in Jalandhar of Punjab
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

टिंकू ने पुनीत के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद कई बार राजनीमा की कोशिश हुई लेकिन पुनीत राजीनामा नहीं करना चाहता था और उसने धमकी दे रखी थी कि वह टिंकू को जान से मारकर ही दम लेगा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तीन हमलावरों के पास पिस्तौल थे, जिससे गोलियां चलाई गईं। पुलिस ने टिंकू के पिता सुरिंदर सिंह के बयान लेकर पांच हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
A Trader Shot dead in Jalandhar of Punjab
मौके पर पहुंची पुलिस और जमा स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस ने शुक्रवार को ही इस बात की खुशी मनाई थी कि ‘इज आफ लिविंग इंडैक्स 2020 ’ की एक मिलियन से कम आबादी वाली श्रेणी में देश के 62 शहरों में से जालंधर को 32वां सुरक्षित शहर चुना गया था। जालंधर शहर ने 52.18 अंक प्राप्त किए थे और पंजाब का अकेला शहर था, जो इस श्रेणी में आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed