फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरहम पति का खूनी खेल: 1277 KM की यात्रा कर पहुंचा ससुराल, चाकू से गोदकर पत्नी को मार डाला, वजह भी जान लें

Fri, 28 Oct 2022 08:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Oct 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
A Man killed his wife in Ludhiana of Punjab
लुधियाना में महिला की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के लुधियाना में एक व्यक्ति ने पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी बिहार से ट्रेन में सवार होकर लुधियाना पहुंचा और वारदात को अंजाम देकर फिर लौट गया। आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देने की खातिर 1277 किमी की एक तरफ की यात्रा की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद मृतक लक्ष्मी देवी (19) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में पता चला कि लक्ष्मी का ससुरालवालों के साथ घरेलू विवाद था और इसी कारण वह ससुराल छोड़कर कुछ समय से लुधियाना में परिवार के पास रह रही थी।

A Man killed his wife in Ludhiana of Punjab
खून के छींटे दिखाता लड़का। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस ने इस मामले में नितियाई कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी देवी का परिवार मूलरूप से बिहार के चंपारन वेस्ट का रहने वाला है लेकिन लड़की कई वर्षों से लुधियाना में ही रह रही थी। उसकी स्कूल की पढ़ाई यहीं से हुई है। करीब छह माह पहले लक्ष्मी की शादी बिहार में नितियाई से हुई थी। बिहार में जहां युवती का घर है, आरोपी नितियाई का घर भी कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। 

A Man killed his wife in Ludhiana of Punjab
मृतका की मां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शादी के कुछ समय बीतने के बाद दोनों के बीच अनबन रहने लगी और लक्ष्मी ससुराल से लुधियाना के न्यू जनता नगर स्थित अपने मायके आकर रहने लगी। दोनों के बीच बातें चलीं कि समझौता हो जाए लेकिन बात नहीं बन पाई। शुक्रवार को सुबह आरोपी नितियाई ट्रेन के जरिये बिहार से लुधियाना पहुंचा। वह रेलवे स्टेशन से सीधे अपने ससुराल आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
A Man killed his wife in Ludhiana of Punjab
मृतका की फाइल फोटो ( नीले सूट में) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आरोपी ने बिना कुछ बोले ही लक्ष्मी देवी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। लक्ष्मी काफी चिल्लाई। जब तक परिवार वाले पहुंचे आरोपी करीब छह से सात वार कर चुका था और लक्ष्मी को उसने बुरी तरह से घायल कर दिया था। लोगों के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुका था। परिवार वाले लक्ष्मी को लेकर सीधे सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। इतने में पुलिस के अधिकारी और थाना शिमलापुरी पुलिस भी वहां पहुंच गई।

विज्ञापन
A Man killed his wife in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि अब तक की जांच में यही पता चला है कि लक्ष्मी का ससुराल परिवार से झगड़ा चल रहा था। इसी बात पर व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है। लक्ष्मी कुछ समय से लुधियाना अपने मायके में रह रही थी। यह जानकारी सामने आई है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद दूसरी ट्रेन पकड़ कर वापस भी चला गया। पुलिस ने जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दे दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed