फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: एक साथ गांव पहुंचे 3 फौजियों के शव, हर कोई बिलख-बिलख कर रोया

Wed, 06 Dec 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांपला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सांपला(हरियाणा) Updated Wed, 06 Dec 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
3 Soldier died in a road accident near Sisana Village
Haryana News
एक ही गांव में जब 3 फौजियों के शव पहुंचे तो चारो ओर चीख-पुकार मच गई। हर कोई बिलख-बिलख कर रो रहा था, तस्वीरों में देखिए
3 Soldier died in a road accident near Sisana Village
Haryana News
घटना हरियाणा की है, जहां सांपला के गांव मोरखेड़ी में रविवार को जब तीन फौजी दोस्तों की चिताएं एक साथ जलीं तो वहां मौजूद हर आंख नम थी। सोमवार सुबह तीनों के शव जैसे ही गांव में पहुंचे तो अपने लाडलों के शव देखकर हर कोई बिलख उठा। सभी की आंखें नम थी और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दे रहे थे।
3 Soldier died in a road accident near Sisana Village
Haryana News
दरअसल, रविवार देर रात एक शादी से लौटते समय सोनीपत रोड पर सिसाना गांव के पास हादसे में तीनों की मौत हो गई थी।  

तीनों करते थे शहादत की बातें
ग्रामीणों का कहना था कि तीनों हमेशा शहादत की बात करते थे। हमेशा कहते थे कि वह गांव का नाम रोशन करेंगे, लेकिन जिस तरीके से भगवान ने उन्हें इस दुनिया से विदा किया है, इससे बड़ा दुखों का पहाड़ परिवार पर नहीं टूट सकता। नवीन के चाचा राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को उनके परिवार के ही फौजी मनजीत की शादी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
3 Soldier died in a road accident near Sisana Village
Haryana News
पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। रविवार को बारात भी ठीक-ठाक से निपट कर वापस लौट रही थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। सिसाना के पास उनकी कार एक ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में बैठे तीनों फौजियों समेत चालक सतीश भी घायल हो गया था। पीजीआईएमएस में पहुंचने पर तीनों को मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
3 Soldier died in a road accident near Sisana Village
Haryana News
5000 की आबादी के गांव में है 150 फौजी
मोरखेड़ी गांव की आबादी करीब पांच हजार है। गांव करीब 150 फौजी है। इनमें से कई तो बड़े पद पर भी रह चुके हैं । 2500 वोट वाले गांव में इतने फौजी होना बड़ी बात है। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों फौजी हरिजन बस्ती से थे। अकेले इसी बस्ती से कई परिवार के बेटे फौज में हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed