{"_id":"6adfa9ceda02fcb98a048f1b","slug":"child-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105442-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क हादसे में घायल बच्चे की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क हादसे में घायल बच्चे की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में 19 अक्तूबर को दो बाइकों की टक्कर में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के एक दिन बाद 20 अक्तूबर को उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मृत बच्चे के पिता की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ 25 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की है।
मृत बच्चे की पहचान भरतपुर, राजस्थान के सिसवाड़ा गांव निवासी आर्यन (साढ़े सात साल) के रूप में हुई है। आर्यन अपने परिवार के साथ भोड़ाकला के पट्टी चैनपुरा में रहता था। 19 अक्तूबर को आर्यन अपने चाचा राजबीर के साथ बाइक पर माता का प्रसाद लेने जा रहा था। भोड़ाकला गांव में सिविल अस्पताल के पास सड़क पर एक गड्ढा था। राजबीर बाइक को धीमा करके साइड से निकालने लगा। इसी दौरान गांव के धर्मेश कुमार ने तेज रफ्तार से बाइक चलाकर राजबीर की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर पीछे बैठा आर्यन दोनों बाइकों के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को पेट में गंभीर चोटें आई थीं। उसे पहले पटौदी, फिर रेवाड़ी और अंत में जयपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 20 अक्तूबर की दोपहर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मृत बच्चे के परिवार वालों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाइक को टक्कर मारने वाले चालक धर्मेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसे जांच में शामिल करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया है। बिलासपुर थाने की पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। पिता गौरव ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा आर्यन था। हादसे के दिन आर्यन अपने चाचा के साथ प्रसाद लेने जा रहा था। राजबीर गड्ढे से बचने के लिए बाइक धीमी कर रहा था। तभी धर्मेश कुमार ने तेज रफ्तार से आकर टक्कर मार दी। इस टक्कर से आर्यन को गंभीर चोटें आईं, जो उसकी मौत का कारण बनीं।