{"_id":"5937859c4f1c1bca738b45be","slug":"17-yr-old-boy-stripped-naked-brutalised-for-sexually-assaulting-children","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चों से कुकर्म करने वाले नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो इंटरनेट पर डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों से कुकर्म करने वाले नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो इंटरनेट पर डाला
Thu, 08 Jun 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
Updated Thu, 08 Jun 2017 09:09 AM IST
1 of 6
17 साल के लड़के को कुकर्म की सजा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बच्चों से कुकर्म करने वाले 17 साल के लड़के को लोगों ने निर्वस्त्र करके पीटा और वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। तस्वीरों में देखिए मामला।
2 of 6
Viral video shows 17-yr-old boy stripped
घटना पंजाब के तरनतारन की है, जहां गांव बचड़े में सरेआम एक नाबालिग दलित लड़के को कुकर्म करने की खौफनाक सजा मिली। उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर गई और अमानवीय यातनाएं दी गई। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे एक नाबालिग लड़के को गांव के ही कुछ लोग बेरहमी से पीट रहे हैं।
3 of 6
Viral video shows 17-yr-old boy stripped
जानकारी के मुताबिक, लड़के पर गांव के ही बच्चों के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा। गांववासियों को जब इस 17 वर्षीय दलित लड़के की करतूत का पता चला तो पीड़ित परिवार के सदस्यों ने इसकी पिटाई कर दी। हालांकि बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता भी हो गया, लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई थी।
विज्ञापन
4 of 6
Viral video shows 17-yr-old boy stripped
पीड़ित परिवार के लोगों ने इस समझौते को दरकिनार करते हुए खुद ही इस लड़के को सजा देने की ठान ली। आरोपियों ने लड़के को निवस्त्र कर बुरी तरह से पीटा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना सिटी की पुलिस ने उक्त लड़के की माता की शिकायत पर एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
5 of 6
Viral video shows 17-yr-old boy stripped
थाना सिटी के प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया की गांव बचड़े निवासी 17 वर्षीय दलित लड़के प्रदीप सिंह ने गांव के ही तीन छोटे बच्चों के साथ कुकर्म की कोशिश की थी, जिस पर गांववासियों ने उसकी पिटाई की। मामला थाने में आया तो लिखित राजीनामा करा दिया गया था, लेकिन पीड़ित परिवारों ने इसे दरकिनार करते हुए युवक को फिर से पीटा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।