फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार से मिले 21 करोड़ के सोने का असली सच आया सामने, देखिए

Thu, 19 Jan 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 19 Jan 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
160 kg gold of 21 crore recovery from car at international airport road mohali
मोहाली में कार से पकड़ा गया 160 किलो सोना
चुनाव को लेकर मोहाली में लगे स्पेशल नाके पर क्रेटा गाड़ी से पकड़े गए करीब 21 करोड़ कीमत के 160 किलो सोने का असली सच सामने आ गया है।
160 kg gold of 21 crore recovery from car at international airport road mohali
मोहाली में 160 किलो कच्चा सोना बरामद - फोटो : SELF
दरअसल, सोना अफ्रीकी देश घाना से मंगवाया गया था। पुलिस को अभी तक की जांच में पता चला है सोने का यह कारोबार केवल भारत ही नहीं बल्कि अफ्रीका तक फैला हुआ है। यह सोना जैसे ही दिल्ली पहुंचा, आरोपी इसे लेकर वहां से निकल आए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे यह जानना चाह रही है कि घाना से सोना भारत कैसे पहुंचा और यह किस व्यक्ति ने हैंडओवर किया था।
160 kg gold of 21 crore recovery from car at international airport road mohali
मोहाली में कार से पकड़ा गया 160 किलो सोना
पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वे सोना हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लेकर जा रहे थे। पुलिस को आरोपियों से एक बैग भी मिला है। उसमें आरोपियों कपड़े हैं। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि यह आरोपी कई दिनों से दिल्ली में थे। साथ ही यह मौका पाकर दिल्ली से आज ही निकले थे। वहीं, आरोपी पूरी होशियारी से सोना लेकर आ रहे थे। वह किसी से पकड़े न जाएं। इसलिए उन्होंने रास्ते में कोई चुंगी नहीं कटाई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
160 kg gold of 21 crore recovery from car at international airport road mohali
मोहाली में कार से पकड़ा गया 160 किलो सोना
सोहाना पुलिस के मुताबिक अब दिल्ली एयरपोर्ट से भी संपर्क साधा जाएगा। साथ ही आरोपी जहां से सोना उठाने की बात कर रहे हैं उस इलाके की रिकॉर्डिंग देखी जाएगी। साथ ही टोल प्लाजा से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस अब उस रिफाइनरी के मालिक को भी बुलाने की तैयारी में है, जिसकी रिफाइनरी में सोना जा रहा था। वहीं, पंजाब पुलिस ने इस संबंध में  हिमाचल पुलिस को अलर्ट भेज दिया है। टीमें जाकर उनसे पूछताछ करेंगी।
विज्ञापन
160 kg gold of 21 crore recovery from car at international airport road mohali
मोहाली में कार से पकड़ा गया 160 किलो सोना
एसपी परविंदर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट रोड पर गांव बाकरपुर के पास पुलिस ने क्रेटा कार को चेकिंग के लिए रोका।पुलिस ने गाड़ी में रखे सफेद बोरों में भरे सामान के बारे में पूछा तो ड्राइवर राकेश इसे कैमिकल बताते हुए बिल दिखाने लगा। हेडकांस्टेबल लखवीर सिंह ने सामान चेक करवाने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। तलाशी ली तो बोरियों में सोने की 6-6 किलो की ईंटें मिली। आरोपी इससे जुड़े कागजात पेश नहीं कर पाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed