लापरवाही की हद देखिए, हेल्पर नहीं होने पर स्कूल बस को बैक करवाने के लिए ड्राइवर ने मासूम को नीचे उतारा और देखने को कहा, लेकिन अनहोनी हो गई।
भचना हरियाणा के समालखा की है, जहां गांव बिलासपुर में हेल्पर के एक किमी पीछे उतरने पर बैक करवा रहे छठी कक्षा के छात्र की स्कूल बस के पिछले पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। घटना से गांव में मातम छा गया।
बिलासपुर निवासी निखिल (11) हथवाला रोड स्थित एलकेपीएस स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। वीरवार को छुट्टी के बाद अपनी बहन के साथ स्कूल बस में घर जा रहा था। बस में सवार महिला शिक्षिका अपने गांव डिकाडला में उतर गई।
गांव हथवाला के अड्डे पर बस का हेल्पर निजी काम से उतर गया। चालक रिंकू दूसरे बच्चों को हथवाला के ही रेती पाना चौक पर उतारकर बस को बैक करने लगा। चालक ने छात्र निखिल को नीचे उतरकर बस बैक करवाने को कहा।
बैक करवाते हुए निखिल गिर गया और बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया। लोगों ने चालक को आवाज भी लगाई, लेकिन उसने इस ओर ध्यान नहीं दिया। चालक मौके से फरार है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।