10 साल की बच्ची को मारकर ढाई फीट के बैग में पैक कर दिया और फेंक दिया। दिल दहला देने वाली इस घटना की तस्वीरें देख नहीं पाओगे।
जम्मू कश्मीर के कठुआ के बाद हरियाणा के रोहतक में बच्ची का शव मिला और वो भी ऐसी हालत में कि दिल दहल जाए देखकर। टिटौली गांव में रविवार को नहर से एक बैग मिला, जिसमें 10 साल की बच्ची का क्षत-विक्षत शव था। शव देखकर लग रहा है कि 10-12 दिन पहले उसकी हत्या करके शव को नहर में फेंका गया है। पुलिस को आशंका है कि बच्ची से रेप के बाद सबूत मिटाने के लिए उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है।
टिटौली चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। फिलहाल बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव समरगोपालपुर के रामभगत ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे पानी की सप्लाई देखने के लिए वह टिटौली माइनर पर गया था। इस बीच माइनर के किनारे एक बैग पड़ा देखा। जब उसके नजदीक गया तो देखा उसमें एक बच्ची का शव पड़ा है। बच्ची की आंखें और जीभ बाहर निकली थी। दाहिना हाथ जानवरों ने नोंच खाया था।
जानकारी मिलते ही टिटौली चौकी इंचार्ज एएसआई देवी सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मृतका के पास पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। बच्ची ने लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी है। बालों में पीले रंग की क्लिप और लाल रंग का नेल पॉलिश लगा रखी है। पहली नजर में लगता है कि किसी ने लड़की के साथ दरिंदगी कर सबूत मिटाने के लिए शव को बैग में बंद करके नहर में फेंक दिया।
पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बच्ची के शव का फोटो वायरल किया गया है, ताकि पहचान हो सके। पुलिस की अलग-अलग टीमें करनाल, खरखौदा व पानीपत के इसराना समेत कई थानों में जाकर शिनाख्त कराने में जुटी है। बताया जा रहा है कि टिटौली माइनर में रिढाना हेड से पानी की सप्लाई चार दिन से बंद है। रिढाना हेड शव मिलने की जगह से 12 किलोमीटर दूर है। ऐसे में हो सकता है कि चार दिन पहले 12 किलोमीटर पानी में शव बहकर यहां आया होगा।