आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी शुरू होने वाली है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सीरीज से देश के सिक्सर किंग युवराज सिंह का बेहद खास कनेक्शन है।
चैम्पियन्स ट्रॉफी का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। 4 जून को ट्रॉफी का पहला और बेहद अहम मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। वहीं, इस बार टीम में युवराज सिंह को भी शामिल किया गया है, वो भी 11 साल बाद। 35 वर्षीय युवराज सिंह मौजूदा टीम इंडिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं और अहम बात ये कि युवराज सिंह ने 17 साल पहले इसी ट्रॉफी के साथ अपने वनडे कैरियर की शुरुआत की थी।
हालांकि पहले मैच में केनया के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, लेकिन अपने दूसरे मैच में ऐसी तूफानी पारी खेली थी कि अब भी लोग उसे भूल नहीं पाये हैं। मैच 7 अक्तूबर 2000 को नैरोबी में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 265 रन बनाये थे। उस मैच में युवी ने 80 गेंदों पर 84 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें उनके 12 चौके शामिल थे।
4 of 6
युवराज सिंह
- फोटो : File Photo
मैच में युवी टॉस स्कोरर भी रहे थे। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उस मैच में 20 रन से हराया था और युवराज सिंह को मैन ऑफ दी मैच मिला था। यह पहला मौका था, जब युवी को मैन ऑफ दी मैच से सम्मानित किया गया। युवी अब तक चैम्पियन्स ट्रॉफी में 13 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 33.87 के औसत से 271 रन बनाये हैं। चैम्पियन्स ट्रॉफी में उनका उच्चतक स्कोर 84 रन रहा है और एक अर्धशतक भी।
वैसे भी युवराज सिंह की उन्मुक्त बल्लेबाजी किसी भी श्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां बिखेरने के लिए काफी होती है। उनकी स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों में खौफ रहता है। इसकी झलक वे 2011 के वर्ल्डकप में दिखा चुके हैं। हाल ही में, आईपीएल में युवराज शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए युवी ने 12 मैचों में 252 रन बनाए थे, जिसमें नाबाद 70 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा।