{"_id":"593e9fa11126f411168b48f7","slug":"creamation-of-amanpreet-kaur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: अमनप्रीत का हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस की बस में तोड़ फोड़, बाजार बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: अमनप्रीत का हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस की बस में तोड़ फोड़, बाजार बंद
Tue, 13 Jun 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
Ludhiana suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिता की मौत और मां को खोने के बाद बेटी पुलिस में भर्ती हो गई थी, लेकिन वो फंदे पर झूली तो सड़क पर संग्राम हो गया। अंतिम संस्कार के बाद भी हंगामा जारी रहा
2 of 8
Ludhiana suicide
कांस्टेबल अमनप्रीत कौर की खुदकुशी मामले में नामजद आरोपी जोधा थाना के मुख्य मुंशी निर्भय सिंह की गिरफ्तारी के बाद सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे अमनप्रीत का उनके पैतृक गांव खंडूर में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
3 of 8
Ludhiana suicide
इससे पहले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों लोग सोमवार सुबह गांव खंडूर में जमा होते गए। हालांकि एसएसपी सुरजीत सिंह और डीआईजी यूरिंदर सिंह हेयर ने संघर्ष कमेटी के नेताओं और प्रदर्शनकारियों को निर्भय सिंह की गिरफ्तारी की सूचना दे दी थी और अंतिम संस्कार की अपील की थी, लेकिन लोग भड़क गए। तरसेम जोधा, विधायक जगतार सिंह हिस्सोवाल की अध्यक्षता वाली संघर्ष कमेटी के मनाने से भी कोई असर न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Ludhiana suicide
इसके बाद प्रदर्शनकारी दो गुटों में बंट गए। उग्र हुए एक गुट ने संघर्ष कमेटी पर पुलिस से मिलीभगत का आरोप लगाकर जोधा कस्बे के चौक में जाकर लुधियाना रायकोट सड़क पर जाम लगा दिया। उग्र गुट ने जोधा का पूरा बाजार बंद करवा दिया। संघर्ष कमेटी का साथ देने वाला दूसरा गुट गांव खंडूर में शांतिपूर्ण तरीके से अंतिम संस्कार करवाने को राजी हो गया।
विज्ञापन
5 of 8
Ludhiana suicide
उग्र गुट ने जोधा कस्बे में जाम लगाकर जबरदस्त हुड़दंग मचाया। हुड़दंग मचाने वालों ने पंजाब पुलिस की एक बस पर ईंट-पत्थर मारकर बस के शीशे तोड़ दिए। बस में बैठे कुछ पुलिस मुलाजिमों को मामूली चोटें भी आई। इसके अलावा हुड़दंगियों ने सुरक्षा के लिए नवांशहर से आए सिपाही विजय कुमार से भी हाथापाई की। डीआईजी यूरिंदर सिंह हेयर ने काफी मुश्किल से लोगों को थोड़ा शांत करवाया। इसके बावजूद उग्र भीड़ का यह गुट सुबह से दोपहर तक जोधा चौक में यातायात ठप
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।