{"_id":"58b90e764f1c1b026e830aa7","slug":"cow-fell-into-gutter-at-chandigarh-life-saved-by-people-after-rescue-operation-of-four-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: खुले गटर में गिरी गाय, 4 घंटे की मशक्कत के बाद इस तरह से बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: खुले गटर में गिरी गाय, 4 घंटे की मशक्कत के बाद इस तरह से बचाई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गाय खुले गटर में गिर गई और उसकी जान पर बन आई। करीब 4 घंटे तक लोगों ने कड़ी मशक्क्त की, फिर उसकी जान बचाई गई। देखिए तस्वीरें।
रेस्क्यू ऑपरेशन
चंडीगढ़ में नगर निगम की लापरवाही के कारण सेक्टर-52 की बिजली कॉलोनी के मकानों के पीछे खुले गटर में वीरवार शाम को गाय गिर गई। उसे बड़ी मशक्कत के बाद वीरवार रात को बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन
सेक्टर-52 की बिजली कॉलोनी निवासी देवेंद्र को किसी ने सूचना दी। इसके बाद उन्होंने पीसीआर को सूचित किया। वहीं पड़ोसी बीरेंद्र सिंह ने पार्षद चंद्रावती शुक्ला को मौके पर बुलाया। पार्षद ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन
खबर मिलते ही मौके पर पीसीआर और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। पहले गाय को रस्सी से निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सफल न होने पर जेसीबी से खुदाई की गई। इसके बाद गाय को निकाला जा सका।
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन
निगम की एमओएच विंग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी, जिसमें गाय को सेक्टर-38 में ले जाया गया। सवा चार बजे गाय के गिरने की सूचना मिली थी और रात करीब आठ बजे तक उसे निकाला जा सका।