फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, संत दादूवाल की पेशी के दौरान सिखों की पुलिस से भिड़ंत

Tue, 05 Jan 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Tue, 05 Jan 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन

देखिए, संत दादूवाल की पेशी के दौरान सिखों की पुलिस से भिड़ंत

court hearing of sant daduwal and clash of Supporter with police

पंथक लहर के प्रमुख संत बलजीत सिंह दादूवाल की अदालत में पेशी के दौरान मंगलवार को समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। देखिए तस्वीरें।

देखिए, संत दादूवाल की पेशी के दौरान सिखों की पुलिस से भिड़ंत

court hearing of sant daduwal and clash of Supporter with police

सरबत खालसा में तख्त श्रीदमदमा साहिब के नवनिर्वाचित जत्थेदार एवं पंथक लहर के प्रमुख संत बलजीत सिंह दादूवाल की अदालत में पेशी के दौरान मंगलवार को समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। सैकड़ों समर्थकों ने संत बलजीत सिंह दादूवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस लाइन के समक्ष नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।

देखिए, संत दादूवाल की पेशी के दौरान सिखों की पुलिस से भिड़ंत

court hearing of sant daduwal and clash of Supporter with police

जाम खुलवाने के लिए ब्लैक कैट कमांडो व पुलिस कर्मी आक्रोशित समर्थकों को खदेड़ने लगे तो दोनों में झड़प हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया गया। अदालत ने बलजीत सिंह दादूवाल की अगली पेशी लिए 20 जनवरी मुकर्रर की है। दो महीने पहले श्रीअकाल तख्त द्वारा पंथक लहर के प्रमुख बलजीत सिंह दादूवाल को तख्त श्रीदमदमा साहिब का जत्थेदार निर्वाचित किया गया था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने बलजीत सिंह दादूवाल को गिरफ्तार करके होशियारपुर जेल में बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, संत दादूवाल की पेशी के दौरान सिखों की पुलिस से भिड़ंत

court hearing of sant daduwal and clash of Supporter with police

गिरफ्तारी के विरोध में समर्थक पंजाब सरकार के खिलाफ पंजाब व हरियाणा में प्रदर्शन करके दादूवाल की रिहाई की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल की सिरसा अदालत में घुकांवाली कांड व रेल रोको मामले में पेशी थी। पंजाब पुलिस जत्थेदार दादूवाल को लेकर अदालत परिसर में लेकर पहुंची तो सैकड़ों समर्थक लोग भी वहां पर आ गए।

विज्ञापन

देखिए, संत दादूवाल की पेशी के दौरान सिखों की पुलिस से भिड़ंत

court hearing of sant daduwal and clash of Supporter with police

लोगों ने जत्थेदार दादूवाल से मिलने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। समर्थकों ने पुलिस के साथ हाथापाई शुरू कर दी और वह दादूवाल को बंदी बनाने के रोष स्वरूप पंजाब की बादल सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। जत्थेदार बनने के उपरांत पहली बार सिरसा पहुंचने पर अदालत परिसर में ही संत बलजीत सिंह दादूवाल पर उनके समर्थकों ने पुष्प वर्षा भी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed