फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद के शव पर उतारी सुहाग की चूड़ियां, तब चली शवयात्रा

Tue, 05 Jan 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Tue, 05 Jan 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन

शहीद के शव पर उतारी सुहाग की चूड़ियां, तब चली शवयात्रा

pathankot terror attack: funeral of shaheed commando gursewak singh

डेढ़ माह पहले ही ब्याहकर आई जस्प्रीत के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि आतंकी हमले में कमांडो पति शहीद हो गया। देखिए अंत‌िम यात्रा की तस्वीरें।

शहीद के शव पर उतारी सुहाग की चूड़ियां, तब चली शवयात्रा

pathankot terror attack: funeral of shaheed commando gursewak singh

डेढ़ माह पहले ही ब्याहकर आई जसप्रीत के हाथों की अभी मेहंदी भी नहीं उतरी थी और सुहाग का चूड़ा भी पहना था। नियति ने ऐसा खेल खेला कि आज पति के शव पर चूड़े को उतारना पड़ रहा था। पड़ोस की महिलाएं जसप्रीत के हाथ से चूड़ा उतार रही थीं तो वह बेसुध हो गईं। आखिर जैसे-तैसे सुहाग की चूड़ियां उतारकर गुरसेवक के शव पर रखी गईं और इसके बाद शव यात्रा रवाना हुई।

शहीद के शव पर उतारी सुहाग की चूड़ियां, तब चली शवयात्रा

pathankot terror attack: funeral of shaheed commando gursewak singh

शहीद गुरसेवक को अंतिम विदाई देने के लिए सोमवार को पूरा गांव उमड़ पड़ा। परिजनों को सांत्वना देने के दौरान उनकी भी आंखे नम हो गई। सुबह करीब नौ बजे शव वाहन उन्हीं गलियों से गुजरकर शहीद के घर पहुंचा, जिन गलियों में खेलकर कभी गुरसेवक बड़ा हुआ था। आज भी शहीद के यार उसके घर की दीवार के साथ पीठ लगाकर नम आंखों से अपने दोस्त के शव को चुपचाप देख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद के शव पर उतारी सुहाग की चूड़ियां, तब चली शवयात्रा

pathankot terror attack: funeral of shaheed commando gursewak singh

गुरसेवक का तिरंगे में लिपटा शव देखकर सदमे में डूबी उसकी मां अमरीको और पत्नी जसप्रीत को कलेजा फट पड़ा। इस माहौल के देखकर वहां खड़ा हर कोई फफक पड़ा। फिर तो वहां आंसुओं का ऐसा सैलाब बहा, जो रुक नहीं पाया। पिता सुच्चा सिंह, भाभी सुखविंद्र कौर, चचेरे भाई अमरीक सिंह अन्य परिजन शहीद के शव से लिपटकर बिलखते रहे और ग्रामीण उन्हें संभालने में जुटे रहे।

विज्ञापन

शहीद के शव पर उतारी सुहाग की चूड़ियां, तब चली शवयात्रा

pathankot terror attack: funeral of shaheed commando gursewak singh

पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले में गुरसेवक के शहीद होने की खबर के बाद से ही गांव गरनाला की गलियां खामोश थी, हर घर में सन्नाटा पसरा था, लेकिन सोमवार सुबह करीब नौ बजे जब देश के लिए प्राण न्यौछावर कर देने वाले इस जांबाज का शव गांव में पहुंचा तो शहीद अमर रहे के नारों कौना-कौना गूंज उठा। अपने लाल के इंताजार ग्रामीण गलियों के दोनों और उसे सलामी देने को कतारबद्ध थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed