फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए चालक की समझदारी ने कैसे लुटने से बचाया 31 लाख?

Fri, 18 Sep 2015 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़शंकर/सैला खुर्द,होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़शंकर/सैला खुर्द,होशियारपुर(पंजाब) Updated Fri, 18 Sep 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन

देखिए चालक की समझदारी ने कैसे लुटने से बचाया 31 लाख?

courage  of cash van driver save 31 lakhs rupees of bank from robbers

लुटेरों ने ओवरटेक कर कैश वैन को रोक लिया। चालक ने समझदारी दिखाई और 31 लाख रुपये लुटने से बच गए। देखिए कैसे और क्या हुआ?


देखिए चालक की समझदारी ने कैसे लुटने से बचाया 31 लाख?

courage  of cash van driver save 31 lakhs rupees of bank from robbers

मामला पंजाब के लुधियाना का है। निजी कंपनी शर्मा टूर एंड ट्रैवल की एक कैश वैन स्टेट बैंक ऑफ पटियाला ब्रांच गढ़शंकर से 31 लाख लेकर निकली। रास्तें में हथियारबंद लुटेरों ने ओवरटेक कर कैश वैन को रोका और फायरिंग शुरू कर दी। वैन चालक राजेश होशियारी दिखाते हुए रिवर्स गियर में ही वैन को भगा ले गया। इस तरह लुटने से बच गए लाखों रुपये। वैन में एक बैंक कर्मी चंदरशेखर पुत्र मदन लाल निवासी चौहड़ा, वैन चालक राजेश कुमार पुत्र दिलावर सिंह निवासी बीनेवाल दो गनमैन जसविंदर सिंह पुत्र अतर सिंस निवासी टूटोमजारा थाना चब्बेवाल और जगदीश राज पुत्र दलीप सिंह निवासी सांबा(जम्मू) सवार थे।

देखिए चालक की समझदारी ने कैसे लुटने से बचाया 31 लाख?

courage  of cash van driver save 31 lakhs rupees of bank from robbers

वैन ज्यों ही थाना पुलिस माहिलपुर अंतर्गत अड्डा सैला से करीब दो किलोमीटर दूर गांव नरियाला के पास पहुंची। अचानक एक काले रंग की तेज रफ्तार र्स्कापियो गाड़ी ने कैश वैन को ओवरटेक क‌रते हुए दो सौ मीटर आगे रुक गई। र्स्कापियो से दो हथियारबंद लुटेरों ने गाड़ी से नीचे उतर कर वैन पर ताबड़ तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। मौके की नजाकत भांपते हुए कैश वैन चालक राजेश कुमार ने गाड़ी को रिवर्स गियर में 200 मीटर पीछे गाड़ी को भगा ले गया। इस दौरान कैश वैन मोहाली से होशियारपुर जाते एक निजी कंपनी की बस जे जा टकराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए चालक की समझदारी ने कैसे लुटने से बचाया 31 लाख?

courage  of cash van driver save 31 lakhs rupees of bank from robbers

उस समय तक किसी को कुछ भी मालूम नहीं था कि कैश वैन के साथ क्या हुआ फिर लुटेरों ने बस से सवारियों को उतरते देख कर वहां से गाड़ी समेत भाग निकले। कैश वैन में सवार दोनों गनमैनों में से एक गनमैन जसविंदर सिंह के कंधे में गोली लगी हालांकि दूसरे गनमैन को भी गोली के छर्रे और कांच लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए पर कैश वैन का चालक और उसमें सवार बैंक कर्मी भी मामूली रूप से घायल हो गए। बस के यात्रियों ने दोनों गनमैनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती करवाया।

विज्ञापन

देखिए चालक की समझदारी ने कैसे लुटने से बचाया 31 लाख?

courage  of cash van driver save 31 lakhs rupees of bank from robbers

दोनों की गंभीर हालत को देखते उन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया गया। इस दौरान किसी ने थाना पुलिस माहिलपुर को सूचित किया और देखते ही देखते यह जगह पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। घटना स्थल पर एसएसपी होशियारपुर धनवंत कौर, ड़ीएसपी गढ़शंकर मनजीत सिंह, डीएसपी चब्बेवाल हरदीप सिंह थाना प्रभारी माहिलपुर दिलबाग सिंह, समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और मामले की छानबीन में जुट गया। अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच चल रही है। लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed