फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनलाइन ठगी का नया तरीका, देखिए कहीं आप भी शिकार न बन जाएं...किताबें खरीदें पर ध्यान से

Thu, 07 May 2020 01:26 PM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 07 May 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, lockdown, Fraud via Online Books Shooping and Home Delivery
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना संक्रमण की वैश्विक महामारी के बीच जालसाजों ने ठगी करने का अब एक नया तरीका खोज निकाला है। देखिए कहीं आप भी इसका शिकार न बन जाएं। शातिर ठगों ने शराब की ऑनलाइन सप्लाई के बाद अब किताबों की डिलीवरी करने का झांसा देना शुरू किया है। साइबर सेल चंडीगढ़ में ऐसा ही एक मामला सामने आया। सेक्टर 31 थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
coronavirus, lockdown, Fraud via Online Books Shooping and Home Delivery
प्रतीकात्मक तस्वीर
हुआ यूं कि सेक्टर 47 में स्वामी भगत नेगी परिवार समेत रहते हैं। उनका बेटा दसवीं का छात्र है। गत 29 अप्रैल को बेटे को कुछ किताबों की जरूरत थी, लेकिन कर्फ्यू के चलते शहर के बुक व स्टेशनरी स्टोर बंद थे। उन्होंने सेक्टर 19 स्थित मनचंदा बुक स्टोर का नंबर तलाशने के लिए गूगल पर सर्च किया। उक्त बुक स्टोर के नाम से एक लिंक पर दो लैंडलाइन नंबर दिखें। उन्होंने जब लैंडलाइन नंबर पर फोन किया तो नंबर लगा नहीं। इसके थोड़ी देर बाद एक अनजान नंबर से कॉल आई। शख्स बोला, आपने अभी फोन किया था तो उन्होंने पूछा कि क्या आपकी शॉप खुली है, जवाब आया कि कोरोना के चलते दुकान बंद है, लेकिन आपका ऑनलाइन ऑर्डर लेकर बुक घर तक डिलीवरी करवा दी जाएगी।
coronavirus, lockdown, Fraud via Online Books Shooping and Home Delivery
प्रतीकात्मक तस्वीर
ऐसे हुई धोखाधड़ी
जालसाज ने शिकायतकर्ता से कहा कि किताबों की लिस्ट व्हाट्सऐप पर भेज दीजिए। सभी किताबें आपके घर तक डिलीवर कर दी जाएंगी। इसका 730 रुपये का बिल ऑनलाइन पेमेंट देने के लिए एक जालसाज महिला और युवक ने झांसे में लेकर उनके मोबाइल में क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड करवाया। उसके बाद शिकायतकर्ता के खाते से 39999, 39999, 19999, 19999, 15400 और 20 हजार उड़ गए। उन्होंने तुरंत बैंक कस्टमर केयर को कॉल करके खाते को ब्लॉक करवाकर मामले की सूचना साइबर सेल पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus, lockdown, Fraud via Online Books Shooping and Home Delivery
प्रतीकात्मक तस्वीर
क्विक सपोर्ट ऐप से ठगी
बता दें कि साइबर सेल में क्विक सपोर्ट ऐप से धोखाधड़ी के मामले पहले भी आते रहे हैं। साइबर सेल एक्सपर्ट बताते हैं कि क्विक सपोर्ट ऐप से मोबाइल को एक्सेस किया जा सकता है। इस ऐप को डाउनलोड कराने के बाद साइबर अपराधी एक नंबर पूछते हैं, यह नंबर ऐप डाउनलोड करने के बाद आता है। अपराधी अपने मोबाइल पर भी इस ऐप को रखते हैं। जैसे ही नंबर पता चलता है, वह अपने मोबाइल के ऐप में डालते हैं। इससे जिस किसी व्यक्ति को शिकार बनाया जाता है, उसके मोबाइल की स्क्रीन उन्हें दिखने लगती है। ऐप के माध्यम से मोबाइल को एक्सेस भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
coronavirus, lockdown, Fraud via Online Books Shooping and Home Delivery
प्रतीकात्मक तस्वीर
सावधानी बरतें
ऐप को जांच के बिना डाउनलोड करने से बचें। कोशिश करें कैश ऑन डिलीवरी पेमेंट करें। ऐप के बारे में जानकारी न होने पर अपने किसी संबंधित से पूछें। ठगी का पता चलने पर खाता तुरंत ब्लॉक करवाएं। ठगी होने पर सूचना नजदीकी पुलिस को दें। मोबाइल पर आने वाले लिंक को क्लिक न करें। साइबर क्राइम के बारे में दूसरे को भी जागरूक करें। अनजान शख्स से बैंक डिटेल साझा करने से बचें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed