{"_id":"5e9a9e858ebc3e78b12b3857","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-unique-marriage-of-madhurmeet-and-kirat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः दिल के अरमां लॉकडाउन में बह गए...करनी थी आलीशान शादी, बराती ही सिर्फ पांच रह गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः दिल के अरमां लॉकडाउन में बह गए...करनी थी आलीशान शादी, बराती ही सिर्फ पांच रह गए
Sat, 18 Apr 2020 03:29 PM IST
खुशबू गोयल
सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 18 Apr 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन में हुई शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी करने के हसीन सपने देखने वाले युवाओं के दिल के अरमां लॉकडाउन में ऐसे बह गए कि आलीशान शादी की जगह बरात में सिर्फ मां-बाप आए। तस्वीरों में देखिए शादी...
लॉकडाउन में हुई शादी
- फोटो : अमर उजाला
कनाडा के ब्रैंप्टन में रहने वाले मधुरमीत सिंह जालंधर आया था शादी करने के लिए, लेकिन लॉकडाउन के चलते शादी टल गई और वह भी देश में ही रह गया। अब जैसे ही पीएम मोदी ने लाकडाउन-2 की घोषणा की तो मधुरमीत ने तय किया कि शादी कर ही ली जाए, पता नहीं लॉकडाउन कब खत्म हो। क्योंकि कनाडा ने भी अपने नागरिकों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है और उसे कभी भी भारत से वापस कनाडा जाना पड़ सकता है। इसलिए शुक्रवार को मधुरमीत ने कीरत से शादी कर ली।
लॉकडाउन में हुई शादी
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने गुरुद्वारा में श्री गुरूग्रंथ साहब की हाजिरी में फेरे लिए। दोनों की शादी की रस्म रिवाज निभाए गए। बरात में मधुरमीत के मां-बाप और दुल्हन के मां-बाप ही शामिल हुए। शादी के बाद मधुरमीत का कहना है कि मैंने एक शानदार शादी का सपना देखा था, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन ने सभी अरमानों पर पानी फेर दिया। अब कनाडा सरकार अपने नागरिकों को वापस बुला रही है और उसे किसी समय कनाडा वापसी करनी पड़ सकती है। इसलिए शादी कर लेने का फैसला लिया, क्योंकि आगे लॉकडाउन कब तक चलेगा, यह भी पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मिली जानकारी के अनुसार, मधुरमीत की माता तजिंदर कौर जालंधर के स्थानीय नेहरू गार्डन स्कूल में लेक्चरर हैं। पिता राजिंदरपाल सिंह पतारा सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल हैं। मधुरमीत की शादी जालंधर के ही अर्बन एस्टेट में रहने वाले बिक्रम सिंह गिल की बेटी कीरत से तय हुई थी। शादी पांच अप्रैल को होनी थी और इसको लेकर जनवरी महीने में ही परिवार ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। मधुरमीत ने अपने हनीमून के लिए यूरोप टूर को बुक करके होटल बुकिंग से लेकर सारी तैयारियां कर रखी थीं। जालंधर में तीन होटलों में शादी संबंधी कई समारोह को लेकर बुकिंग की गई थी और सारे इंतजाम भी कर लिए गए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
13 मार्च को कनाडा से छुट्टी लेकर शादी के लिए मधुरमीत जालंधर भी पहुंच गया था। अचानक कोरोना महामारी फैलने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को लॉकडाऊन का एलान कर दिया तो दोनों परिवारों ने सहमति से तय किया कि शादी लॉकडाउन में न करके बाद में की जाए। पहला लॉकडाउन पीरियड खत्म होने से पहले ही पीएम मोदी ने जब लॉकडाउन-2 की घोषणा की तो दोनों परिवारों ने तय किया अब इंतजार न करके शादी कर दी जाए।