चंडीगढ़ में सोमवार से कर्फ्यू हट गया, लेकिन लॉकडाउन जारी रहेगा। वहीं कर्फ्यू हटते ही शहर में रौनक लौट आई, तस्वीरों में देखिए माहौल...
2 of 5
शराब खरीदने के लिए लगी लंबी लाइनें
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में लॉकडाउन 3.0 की शुरुआत शहर में कर्फ्यू हटने से हुई और सबसे पहले शराब के ठेके के बाहर लंबी लाइनें नजर आईं। सेक्टर 21 में यह नजारा देखने को मिला। हालांकि एक्साइज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ठेका बंद करा दिया, लेकिन ठेके के मालिक कंवरबीर सिंह ने बताया कि उन्हें पता लगा था कि शराब के ठेके खुलेंगे, इसलिए खोला गया। वहीं जांच टीम ने कहा कि अभी लिखित में ऑर्डर नहीं आए हैं।
3 of 5
मेडिकल शॉप के बाहर लगीं दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
कर्फ्यू हटते ही चंडीगढ़ में मेडिकल की दुकानों पर पहले से ज्यादा लोग नजर आए। हालांकि लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन भी किया।
4 of 5
दुकानें खुलते ही बाहर नजर आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
कर्फ्यू हटते ही दुकानें खुलीं और लोग खरीदारी करने को घरों से बाहर निकले। बुड़ैल की मार्केट में कुछ ऐसा था नजारा।
5 of 5
दुकानें खुलते ही बाहर नजर आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
कर्फ्यू हटते ही मनीमाजरा में भी रौनक नजर आई। दुकानें खुलीं और लोग खरीदारी करने बाहर निकले। जरूरी काम करने के लिए लोग शहर में नजर आए।