फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिटी ब्यूटीफुल की सड़के और पार्क खाली, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, तस्वीरों में देखे जनता कर्फ्यू का हाल

Sun, 22 Mar 2020 03:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Mar 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus In Chandigarh News: Effect Of Janta Curfew Today In Chandigarh, Updates In Hindi
Chandigarh

चंडीगढ़ में कोरोना पीड़ितों की संख्या अब छह हो गई है। इसी के साथ पूरे शहर के लोगों में खौफ का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। चंडीगढ़ के लोग भी प्रधानमंत्री के आह्वान पर खरे उतरे। हमेशा पर्यटकों और लोगों से भरा रहने वाला सिटी ब्यूटीफुल एकदम खाली-खाली सा नजर आया। बाजार सूने पड़े हैं। लोग घरों में दुबके हैं। आइए तस्वीरों में देखें शहर के प्रमुख जगहों का हाल...

Coronavirus In Chandigarh News: Effect Of Janta Curfew Today In Chandigarh, Updates In Hindi

मटका चौक समेत सभी चौराहे खाली नजर आए। लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बस स्टाप पर जरूर गिने-चुने लोग नजर आए। हालांकि पूरे शहर में बंद जैसा नजारा देखने को मिला। बुड़ैल बाजार भी बंद रही। इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों पर पुलिस गश्त करती हुई नजर आई। वही शहर में सैनिटाइजेशन का काम भी जारी है। चंडीगढ़ के दक्षिणी इलाके में भी जनता कर्फ्यू का सफल दिखा।

Coronavirus In Chandigarh News: Effect Of Janta Curfew Today In Chandigarh, Updates In Hindi

रोज गार्डन, रॉक गार्डन को प्रशासन पहले ही बंद कर चुका है लेकिन इस दौरान शहर के बाकी पार्कों में लोग नजर नहीं आए। सुबह लोग मार्निंग वॉक पर भी नहीं निकले। शहर में जरूरी सेवाएं जारी है। मेडिकल, दूध और खाने-पीने की दुकानें खुली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus In Chandigarh News: Effect Of Janta Curfew Today In Chandigarh, Updates In Hindi

जनता कर्फ्यू के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने भी कोरोना वायरस से जंग लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। यूटी प्रशासन ने 31 मार्च तक शहर को लॉकडाउन कर दिया है। पंजाब के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ये एहतियातन यह कदम उठाएं हैं। बता दें कि इस समय चंडीगढ़ में कोरोना के छह पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। वहीं लगातार विदेश से आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Coronavirus In Chandigarh News: Effect Of Janta Curfew Today In Chandigarh, Updates In Hindi
Chandigarh - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

31 मार्च 2020 तक सभी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, कारखाने और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सभी सार्वजनिक परिवहन भी बंद रहेंगे। हालांकि, सब्जी, राशन और दवा समेत आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और समय-समय पर संवाद के रूप में सभी निवारक कदम उठाएं। सभी घर के अंदर रहे और जरूरी न होने तक बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed