फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के योद्धाओं को सलाम, हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में ताली, थाली बजा लोगों ने ऐसे दिया समर्थन

Sun, 22 Mar 2020 06:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Mar 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Corona virus news updates: People Support Janata Curfew in Haryana, punjab and Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

पूरे हरियाणा में रविवार (22 मार्च) को जनमानस ने पीएम मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू का पालन किया। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक, शहर से लेकर गांव तक लोग घरों दुबके रहे। लेकिन इस दौरान शाम पांच बजते ही पूरे प्रदेश में लोग अपनी-अपनी छतों पर निकल आए। आइए तस्वीरों में देखें हरियाणा का हाल...

Corona virus news updates: People Support Janata Curfew in Haryana, punjab and Chandigarh

यमुनानगर में भी लोगों ने तालियां बजाकर धन्यवाद किया। जैसे ही पांच बजे तो शहर में तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देने लगी। इस दौरान शंख की आवाज भी गूंज रही थी। 

Corona virus news updates: People Support Janata Curfew in Haryana, punjab and Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में लोग अपने घरों से निकले और इस दौरान ताली बजाकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वालों का अभिनंदन किया। कुछ ऐसा ही नजारा पंचकूला और मोहाली में भी देखने को मिला। खरड़ में भी लोगों ने शाम पांच बजते ही चम्मच और थाली बजाते हुए नजर आए। पंचकूला में अंबाला के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया ने अपने परिवार के साथ थाली बजाकर अभिनंदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona virus news updates: People Support Janata Curfew in Haryana, punjab and Chandigarh
Haryana
विज्ञापन
Corona virus news updates: People Support Janata Curfew in Haryana, punjab and Chandigarh

कोरोना वायरस के खतरे के बीच जनता कर्फ्यू के दौरान अपनी ड्यूटी निभाने वाले कर्मचारियों के प्रोत्साहन के लिए तरनतारन निवासियों ने 5:00 बजे बर्तन बजाकर जनता कर्फ्यू का भरपूर समर्थन किया। इतना ही नहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी तालियां बजाकर उन सभी कर्मवीरों का धन्यवाद किया।  जिन्होंने आज जनता कर्फ्यू होने के बावजूद भी समाज के लिए अपनी ड्यूटी को  गंभीरता से निभाया। 

तरनतारन निवासियों ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए जनता कर्फ्यू का जो आवाहन किया था। उसका समर्थन करते हुए वह सारा दिन आज अपने घरों में ही रहे। शाम को 5:00 बजे शहर निवासी उन सभी कर्मवीर कर्मचारियों का धन्यवाद करना चाहते थे। जिन्होंने आज पूरा दिन जनता कर्फ्यू के दौरान भी अपनी अपनी ड्यूटी को समाज हित निभाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed