फिल्म ‘सरबजीत’ में दलबीर कौर का किरदार निभा रही ऐश्वर्या राय बच्चन की अमृतसर में चल रही शूटिंग के दौरान विवाद हो गया। विवाद, दरबार साहिब में हुआ। देखिए क्यों?
ऐश्वर्या की फिल्म ‘सरबजीत’ की शूटिंग पर विवाद, आखिर क्यों?
विवाद, दरअसल, शूटिंग की मंजूरी को लेकर था। गोल्डन टैंपल गुरुद्वारा साहिब में फिल्म की शूटिंग के सीन फिल्माए जाने थे। सीन को शूट करने के लिए डायरेक्टर उमंग कुमार, ऐश्वर्या राय बच्चन और कैमरा क्रू के मेंबर परिक्रमा में दाखिल हो चुके थे।
ऐश्वर्या की फिल्म ‘सरबजीत’ की शूटिंग पर विवाद, आखिर क्यों?
गोल्डन टैंपल गुरुद्वारा साहिब में जैसे ही शूटिंग शुरू हुई तो एसजीपीसी ने रोक दिया। आखिरकार टीम को श्री गुरु रामदास लंगर में शूटिंग करनी पड़ी। कलाकारों को देखने के लिए शहरवासियों और आसपास के गांव के लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई।
ऐश्वर्या की फिल्म ‘सरबजीत’ की शूटिंग पर विवाद, आखिर क्यों?
बताया जा रहा है कि शूटिंग के लिए मंजूरी नहीं ली गई थी। हालांकि कमेटी का कहना है कि मंजूरी तो थी, मगर टीम ने तयशुदा हद से बाहर जाकर शूट करने की कोशिश की थी, वहीं दूसरी तरफ डायरेक्टर का कहना है कि बाद में शूटिंग मुकम्मल कर ली गई।
ऐश्वर्या की फिल्म ‘सरबजीत’ की शूटिंग पर विवाद, आखिर क्यों?
गौरतलब है कि अमृतसर में फिल्म की शूटिंग के दौरान जब मीडिया ने लोग कलाकारों की फोटो खींचने लगे तो श्री दरबार साहिब में फिल्म के निजी सुरक्षा कर्मियों की उनसे कहासुनी हो गई। इस कारण फिल्म की शूटिंग को उसी समय रोकना पड़ा था, बाद में शुरू हो गई थी।