देखिए, सड़क पर टीचर्स की फौज देख चौंकी पुलिस
सड़क पर टीचर्स की फौज देखकर पुलिस के होश उड़ गए। कम्पयूटर टीचर्स शिक्षा सदन का घेराव करने पहुंचे थे। देखिए तस्वीरें।
देखिए, सड़क पर टीचर्स की फौज देख चौंकी पुलिस
प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 800 कम्पयूटर टीचर्स ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान करीब 6 घंटे ट्रैफिक भी डायवर्ट रहा।
देखिए, सड़क पर टीचर्स की फौज देख चौंकी पुलिस
प्रदर्शन के दौरान टीचर्स की पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। माहौल को गर्माते देखकर हरियाणा सीएम के ओएसडी जवाहर यादव टीचर्स से मुलाकात करने पहुंचे।
देखिए, सड़क पर टीचर्स की फौज देख चौंकी पुलिस
जवाहर यादव ने उनकी समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया। हालांकि कंप्यूटर टीचर उनके आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए। टीचरों ने प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया। यादव ने कंप्यूटर टीचरों की सीएम से 31 जनवरी को सीएम निवास पर बैठक करवाने की बात कहकर उन्हें शांत किया।
देखिए, सड़क पर टीचर्स की फौज देख चौंकी पुलिस
कंप्यूटर टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बलराम धीमान ने बताया कि सीएम के सामने मांग रखी थी कि उन्हें विभाग में समायोजित किया जाये। जिन कंपनियों के माध्यम से उन्हें रखा है उनको बाहर किया जाये। क्योंकि कंपनियां लंबे समय से कंप्यूटर टीचरों का शोषण कर रही हैं।