राजस्थान जा रही दिल्ली की बस का हादसा, खौफनाक तस्वीरें
सवारियों से भरी प्राइवेट बस और टूर पर जा रही एथलीटों से भरी वॉल्वो बस की आमने-सामने की खूनी भिड़ंत की देखिए खौफनाक तस्वीरें।
राजस्थान जा रही दिल्ली की बस का हादसा, खौफनाक तस्वीरें
सवारियों से भरी प्राइवेट बस और टूर पर जा रही एथलीटों से भरी वॉल्वो बस की आमने-सामने की खूनी भिड़ंत में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा हरियाणा के रेवाड़ी में हुआ। हादसा इतना खौफनाक था कि आमने-सामने की टक्कर में दोनों बसों के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को खोल और रेवाड़ी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें सात की हालत गंभीर है, तीन को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
राजस्थान जा रही दिल्ली की बस का हादसा, खौफनाक तस्वीरें
रविवार सुबह 10 बजे कुंड पुलिस चौकी के सामने रेवाड़ी-नारनौल सड़क मार्ग पर घुमावदार मोड़ पर सवारियों से भरी प्राइवेट बस और रेवाड़ी से झुंझुनूं टूर पर ले जा रही एथलीटों से भरी वॉल्वो बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के आगे के हिस्से के परखचे उड़ गए और दोनों बसों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
राजस्थान जा रही दिल्ली की बस का हादसा, खौफनाक तस्वीरें
रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए पहुंचे नर्मदा ट्रैवल्स की बस का चालक आशीष और दूसरी निजी बस का चालक सचेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं। महिला पताशी देवी की भी हालत गंभीर है। इन तीनों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। वहीं मुकेश, उर्मिला, पतासी देवी, अजीत, पवन, संगीता, किरण, राधिका तथा राहुल, सीजो, सूरज, कृष्ण घायल हो गए।
राजस्थान जा रही दिल्ली की बस का हादसा, खौफनाक तस्वीरें
वहीं खोल के निजी अस्पताल में संजीत निवासी अर्डीन राजस्थान, संदीप मंदौला, अजयपाल खोल, अजीत अर्डीन, संतोष पाड़ला, पूजा अर्डीन, उदयवीर सुजापुर, राधिका गुड़गांव, अंशुल बाघौत, ताराचंद बिहाली, वीरेंद्र बाछौद, प्रदीप और उसकी पत्नी मोनी बेगपुर, माया गणियार, संदीप, संजू मंदौला, मनोज बहरोड़, भवानी सिंह आदि भी उपाचारधीन हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों बसों में घायल हुए लोगों को एक-एक कर निकालना शुरू कर दिया।