फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूरियां कम करने को साथ दौड़े दिग्गज, तस्वीरें गवाह

Mon, 23 Feb 2015 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Mon, 23 Feb 2015 08:38 AM IST
विज्ञापन

दूरियां कम करने को साथ दौड़े दिग्गज, तस्वीरें गवाह

CM manohar lal khattar and minister anil vij participate in half marathon

कुछ दिनों से जारी दिलों की दूरियां करने के लिए दो दिग्गज साथ-साथ दौड़े। ये तस्वीरें इस बात की गवाह है। दरअसल अंबाला कैंट में आयोजित मिनी मैराथन में सीएम खट्टर और उनकी कार्यप्रणाली को लेकर खफा रहने वाले स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज साथ-साथ दौड़े। उन्होंने प्रदेश के विकास का भी ऐलान भी किया।

दूरियां कम करने को साथ दौड़े दिग्गज, तस्वीरें गवाह

CM manohar lal khattar and minister anil vij participate in half marathon

राजनीतिक जानकारों की माने तो विज और खट्टर का एक साथ दौड़ना और सूबे के विकास के लिए एक ही मंच पर आकर आवाज बुलंद करना न केवल दोनों दिग्गजों की राजनीतिक खटास दूर करेगा, बल्कि इससे सूबे के विकास को भी रफ्तार मिलेगी। कार्यक्रम की शुरुआत और अंजाम भी दोनों दिग्गजों ने एक-दूसरे को गर्मजोशी के साथ गले लगाकर किया।

दूरियां कम करने को साथ दौड़े दिग्गज, तस्वीरें गवाह

CM manohar lal khattar and minister anil vij participate in half marathon

दोनों ने इस बात को भी दोहराया कि उनमें किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। कार्यक्रम में विज ने अपने भाषण के जरिए सीएम खट्टर को ये कह दिया कि विकास के लिए वे सीएम से हर लगातार मांगते रहेंगे, सीएम उन्हे जहां भी मिलेंगे, वे लोगों के लिए कुछ न कुछ जरूर मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूरियां कम करने को साथ दौड़े दिग्गज, तस्वीरें गवाह

CM manohar lal khattar and minister anil vij participate in half marathon

विज की इस भावना का जवाब भी सीएम ने कूटनीतिक तरीके से ही दिया और मुस्करा कर उनकी मांगों को पूरा करने की बात कही। राजनीतिक विश्लेषको की माने तो इन दोनों दिग्गजों का वैचारिक तालमेल सूबे के विकास और बिना किसी बाधा के सरकार चलाने के लिए बहुत जरूरी है।

विज्ञापन

दूरियां कम करने को साथ दौड़े दिग्गज, तस्वीरें गवाह

CM manohar lal khattar and minister anil vij participate in half marathon

उल्लेखनीय है कि नई सरकार में मंत्री बनने के बावजूद विज सरकार की कार्यप्रणाली से पूरी तरह खुश नहीं दिख रहे हैं। अपनी नाराजगी अभी तक उन्होंने खुलकर जुबानी तो व्यक्त नहीं की है, मगर ट्वीटर के जरिए वे कई ऐसे मैसेज पोस्ट कर चुके हैं, जिससे सरकार के प्रति उनकी नाराजगी जाहिर होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed