मामूली टक्कर के बाद कुछ युवकों ने सीटीयू बस चालक को जमीन पर गिराकर पीट डाला। मौके की तस्वीरें देखिए...
चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर मंगलवार देर रात सीटीयू बस और कार चालक के बीच झगड़ा हो गई, जिसमें सीटीयू बस चालक की पगड़ी उतर गई। इसके बाद बस चालकों ने साथियों को मौके पर बुलाकर एक तरफ हाईवे पर जाम कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9 बजे सीटीयू की बस चंडीगढ़ से अंबाला की तरफ जा रही थी। इस बीच जीरकपुर ओवरब्रिज के नीचे पारस डाउन मॉल चौक के पास आगे जा रही सफेद रंग की एक कार से बस टक्कर टकरा गई।
इसके बार आरोपी युवकों ने कार को सड़क के बीच रोक दी। इसके बाद युवकों सीटीयू बस चालक को गले से पकड़कर नीचे उतार लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार सवार युवकों ने शराब पी रखी थी, जिन्होंने मौके पर अन्य लड़कों को बुला लिया और बस चालक और कंडक्टर की जमकर धुनाई कर दी।
इसमें बस चालक की पगड़ी उतर गई। दूसरी ओर, मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति को गंभीर होने से रोकने के लिए हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया।