{"_id":"5c3590d0bdec2257043b8be1","slug":"chilling-weather-three-days-girl-child-thrown-by-parents-in-yamunanagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 डिग्री तापमान, 3 दिन की मासूम और अपने ही मां-बाप ने कर दी ऐसी हरकत, खून खौल उठेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 डिग्री तापमान, 3 दिन की मासूम और अपने ही मां-बाप ने कर दी ऐसी हरकत, खून खौल उठेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
बच्ची फेंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
3 डिग्री तापमान, हाड़ गलाने वाली ठंड पड़ रही है, पर मां को बच्ची पर तरस नहीं आया। उसने ऐसी हरकत कर दी, देखकर आपका भी खून खौल जाएगा।
2 of 6
बच्ची फेंकी
मामला यमुनानगर का है। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई। यह कहावत तीन दिन की उस बच्ची पर सटीक होती नजर आई। जिसे मरने के लिए उसके मां-बाप ने कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया। बच्ची कंबल में लिपटी हुई महमूदपुर गांव के आउटर एरिया में एक घर के बाहर पड़ी मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घरवाले बाहर आए। भरी ठंड में ठिठुर रही बच्ची को देखकर उनकी आंखों से आंसू निकल गए।
3 of 6
बच्ची फेंकी
घर के मालिक तौफिक की पत्नी ने बच्ची को गोद में उठाकर सीने से लगा लिया। इसकी सूचना सरपंच कर्णपाल को दी गई। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। कलानौर चौकी पुलिस ने सरपंच की मदद से बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। जिला बाल संरक्षक इकाई की प्रोटेक्शन ऑफिसर प्रीती, लीगल ऑफिसर रंजन शर्मा व गुरप्रीत सिंह की टीम ने मुआयना कर बच्ची की जांच की। बच्ची को इंफेक्शन है, जिसके लिए उसे उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
baby thrown
पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है। चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर प्रीती का कहना है कि प्राथमिक जांच के मुताबिक, बच्ची दो-तीन दिन की लग रही है। बच्ची स्वस्थ और हेल्दी है। डॉक्टरी जांच में बच्ची को इंफेक्शन पाया गया है, जिसे ठीक होने में दो-तीन दिन लगेंगे। मेडिकल फिट होने के बाद बच्ची को शिशू गृह पंचकूला में भेजा जाएगा। देखने से लग रहा है कि लड़की को बोझ समझकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
5 of 6
baby thrown
- फोटो : डेमो
नहीं आ रहा लोगों के नजरिए में बदलाव
बेटी को बचाने के लिए सरकार की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाई, सुकन्या योजना, शगुन योजना सहित कई योजनाएं चलाई जा रही है। तमाम कोशिशों के बावजूद लोगों के नजरिए में बदलाव नहीं दिख रहा है। जन्म लेने के बाद बेटी के साथ क्रूरता हो रही है। बेदर्दी मां अपनी कोख से जन्मी को मरने के लिए छोड़ रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।