{"_id":"5c357c99bdec2256ae0cc57b","slug":"fire-in-engine-of-himalayan-queen-express-on-kalka-shimla-heritage-track-indian-railway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कालका-शिमला ट्रैक पर पहले भी हो चुके हैं 3 हादसे और 4 की मौत, चीखें में बदल गया था सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका-शिमला ट्रैक पर पहले भी हो चुके हैं 3 हादसे और 4 की मौत, चीखें में बदल गया था सफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
टॉय ट्रेन के इंजन में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐतिहासिक कालका-शिमला ट्रैक पर पहले भी तीन बड़े हादसे हो चुके हैं और 4 लोगों की मौत भी। लोगों की चीखों में बदल गया था सफर, कुछ ऐसा था मंजर।
2 of 7
टॉय ट्रेन के इंजन में लगी आग
मंगलवार की दोपहर हेरिटेज कालका-शिमला रेल ट्रैक पर कुमारहट्टी के पास हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस में आग लग गई। इंजन से धुआं उठता देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। वे चिल्लाने लगे, कुछ लोग चलती ट्रेन से कूदने लगे। चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दी और सहयोगियों की मदद से अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया। निकटवर्ती स्टेशन धर्मपुर और अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी। करीब 20 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया।
3 of 7
टॉय ट्रेन के इंजन में लगी आग
सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन इस हादसे ने रेलवे की चिंता जरूर बढ़ा दी है। सीनियर डीसीएम अंबाला हरि मोहन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि हिमालयन क्वीन 52455 के इंजन में बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी। ट्रेन के लोको पायलटों, गार्ड व टीटीई की मुस्तैदी से बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। अब रेलवे उन कर्मचारियों को उपयुक्त पुरस्कार देंगे, जिनकी मुस्तैदी से इंजन में आग लगने के समय बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
टॉय ट्रेन
हिमालयन क्वीन के साथ एक हादसा सितंबर 2015 में भी हुआ था। उस वक्त भी एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया था। कालका परवाणू के बीच हिमालयन क्वीन के इंजन डिब्बे कपलिंग खुल जाने के कारण अलग-अलग हो गए। गनीमत यह रही कि डिब्बे पटरी से नहीं उतरे। इस घटना के कारण उस समय भी ट्रेन में यात्रा कर रहे सैलानियों में हड़कंप मच गया था। उस दिन दो बार ट्रेन के इंजन ने धोखा दिया था।
विज्ञापन
5 of 7
टॉय ट्रेन
साल 2015 में ही कालका-शिमला ट्रैक पर टॉय ट्रेन डिरेल हो गई थी। इस हादसे में दो विदेशी सैलानियों की जान चली गई थी। हादसा ट्रेन के 3 डिब्बे उतरने से हुआ था। पटरी से उतरने के बाद डिब्बे पलट गए थे। 37 सैलानियों और 2 टूरिस्ट गाइड के साथ चार्टर ट्रेन में टूर पर निकले थे। 15 मिनट ही हुए थे कि हाल्ट टकसान से कुछ ही दूरी पर दो डिब्बे रेल की पटरी से उतर गए और यह हादसा हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।