फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार्टेड अकाउंटेंट के टिप्स देखिए, नोट बदलते समय क्या करें, क्या न करें?

Thu, 17 Nov 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 17 Nov 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
Charted accountant told what to do and what to don't on note exchange
नोट को लेकर क्या करें और क्या न करें - फोटो : अमर उजाला

1000/500 के पुराने नोट बदलवाने के समय क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए। देखिए, चार्टेड अकाउंटेंट आरएन गोयल के अहम टिप्स।

Charted accountant told what to do and what to don't on note exchange
नोट को लेकर क्या करें और क्या न करें - फोटो : social media

ये काम करें-
1. आपके पास जो नंबर एक में नकदी है, उसे जमा करवाने में कोई समस्या नहीं है। दुकानदार के पास उनके बही खाते के अनुसार उनके पास आठ नवंबर को जितनी नकदी थी, उसे जमा करवाने में कोई समस्या नहीं है। डरने की आवश्यकता नहीं है।
2. बिना दुकानदारी के जिनके पास एलआईसी की नकदी है, भूमि बेचने से प्राप्त आय, जे फार्म कटी हुई कृषि आय या आढ़ती से ली गई उधारी जमा करवाने में कोई परेशानी नहीं है। 

Charted accountant told what to do and what to don't on note exchange
नोट को लेकर क्या करें और क्या न करें - फोटो : ANI

3. छह या सात नवंबर को बैंक से नकदी निकलवाई है और वह पुराने नोटों में है तो उसे जमा करवाने में कोई परेशानी नहीं है। 
4. जिन बैंकों में पहले से ही ट्रांजेक्शन करते आए हैं। उन्हें दो लाख 50 हजार रुपये तक जमा करवाने में कोई परेशानी नहीं है। 
5. जिन खातों में कभी कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुई। उसमें एकदम से ढाई लाख रुपये जमा होंगे तो यह संदिग्ध हो सकता है। 
6.जन-धन योजना के तहत खुले खातों में 30 -35 हजार तक ही राशि जमा करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Charted accountant told what to do and what to don't on note exchange
नोट को लेकर क्या करें और क्या न करें - फोटो : अमर उजाला
 ये काम ना करें 
1. दुकानदार 8 नवंबर तक के फर्जी बिल बनाकर नकदी जमा करवाने का प्रयास ना करें, इसकी जांच हो सकती है।
2. किसी दूसरे का नकद अपने खाते में जमा ना करवाएं, इसकी जांच हो सकती है।
3. किसी भी खाते से सरकार जल्द से जल्द नकदी निकासी की अनुमति नहीं देगी। जिससे यदि एक बार जमा करवा दिए तो उसमें से थोड़े-थोड़े ही नकदी निकलेगी। इसी हिसाब से खातों में पैसे जमा करवाएं। 
विज्ञापन
Charted accountant told what to do and what to don't on note exchange
नोट को लेकर क्या करें और क्या न करें

4. बैंकों का कंप्यूटर सर्वर आयकर विभाग के सर्वर के साथ जुड़ा है। इससे बैंकों में होने वाले लेन-देन की सूचना अपने आप आयकर विभाग के पास पहुंच रही है। इससे कुछ भी छुपाया नहीं जा सकता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed