फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल के जश्न में डूबा चंडीगढ़, देसी और विदेशी गानों पर थिरके लोग...देखें जश्न की भव्य तस्वीरें

Tue, 01 Jan 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 01 Jan 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, youths Celebrating New Year in Chandigarh
चंडीगढ़ में नए साल का जश्न

 पुलिस के सख्त पहरे के बावजूद चंडीगढ़ के युवाओं ने अपने ही अंदाज से नए साल का स्वागत किया। डिस्को, क्लब और सड़क पर युवाओं ने जमकर मस्ती की और नाच-गाकर नववर्ष का स्वागत किया। सात डिग्री से भी कम तापमान के बीच सोमवार रात 12 बजते ही जश्न शुरू हो गया। सड़कों पर नजारा ऐसा था कि जैसे कि शहर का सारा यूथ घर से बाहर निकल आया हो। बेशक पुलिस का तगड़ा पहरा रहा पर युवाओं ने डांस और मस्ती के लिए जगह ढूंढ ही निकाली।

Chandigarh, youths Celebrating New Year in Chandigarh
चंडीगढ़ में नए साल का जश्न

बाइक सवारों का हैप्पी न्यू ईयर चिल्लाना, गाड़ियों के म्यूजिक सिस्टम पर थिरकना, कार के बोनट पर बैठकर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने जैसे नजारे शहर के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई दिए। इसके अलावा सोसाइटीज में भी लोगों ने परिवार के साथ नए साल का इस्तकबाल किया। चंडीगढ़ क्लब से लेकर चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया के माल ऑडियंस से फुल रहे। एलांते माल के कोर्टयार्ड में जश्न के लिए सैकड़ों की संख्या में भीड़ इकट्ठी रही।

यहां के एक क्लब में परफारमेंस के लिए बुलाई गईं बैले डांसरों ने सभी को अपने डांस से मंत्रमुग्ध कर दिया। पुराने सालों से सबक लेते हुए 12 बजते ही पुलिस डिस्को के बाहर पहुंच गई और शटर गिराने शुरू कर दिए। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पहले से ही डिस्को मालिकों को 12 बजे तक साउंड और एक बजे तक खाने-पीने की इजाजत दे रखी थी। जीरकपुर में भी अच्छा-खासा क्राउड देखने को मिला। पहले डिस्कों में लोगों ने सेलिब्रेट किया, फिर सड़कों पर। 

Chandigarh, youths Celebrating New Year in Chandigarh
चंडीगढ़ में नए साल का जश्न

शोर मचाते वाहन चालकों ने पुलिस को छकाया
ट्रैफिक पुलिस अलग-अलग जगहों पर नाके लगाकर तैनात रही। इसी दौरान अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार दो से तीन युवकों ने चीखते-चिल्लाते हुए तेज रफ्तार में नाके तोड़े । पुलिस ने भी इस दौरान संयम बरता। बाइक सवार युवकों को घेरने पर कहीं वे चोटिल न हो जाएं, इसके कारण पुलिस ने उन पर हाथ नहीं डाला लेकिन दोपहिया वाहन सवार युवक पुलिस को इशारे करते हुए फरार हुए।

एसएसपी यूटी ने चेक किए प्वाइंटस
एसएसपी यूटी निलांबरी जगदले ने रात करीब 11 बजे चंडीगढ़ के अलग-अलग सेक्टरों और नो ट्रैफिक जोन बनाए चेक प्वाइंट्स का दौरा किया। उनका काफिला सभी नाकों से होते हुए अलग-अलग प्वाइंट्स पर पहुंचा। एसएसपी ने सुपरविजन कर रहे अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की रिपोर्ट ली। रात 12 बजे तक शहर के किसी भी क्षेत्र से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई। एसएसपी निलांबरी जगदले विशेष तौर पर अरोमा लाइट प्वाइंट पर पहुंचीं। इसके बाद एसएसपी का काफिला सेक्टर 21 से होता हुआ एलांते मॉल की तरफ बढ़ा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, youths Celebrating New Year in Chandigarh
चंडीगढ़ में नए साल का जश्न

पुलिसकर्मियों को दी बधाई
संवेदनशील माने जा रहे सेक्टर-22 अरोमा लाइट प्वाइंट पर 12 बजते ही अरोमा के बाहर की लाइटों को बंद कर दिया गया। फिर अरोमा के बाहर खड़े लोगों ने खुशी में चीख चिल्लाकर नए साल का स्वागत किया। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और कुछ ने केक काटकर नव वर्ष का स्वागत किया। लोगों ने अरोमा लाइट प्वाइंट के अंदर और बाहर शांतिप्रिय ढंग से जश्न मनाया। घर लौटते समय लोगों ने पुलिसकर्मियों को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और आगे बढ़े।

सीजीए गोल्फ रेंज में जश्न का दौर
सीजीए गोल्फ रेंज में गायक राजबीर जवांदा और अनमोल गगन मान ने अपने गीतों पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। राजबीर जवांदा ने अपने गीत हैलो हैलो और बैन और अनमोल रतन मान ने फूलां वाली गड्डी और शूट शूट गीत से सभी को मस्ती में सराबोर कर दिया। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में एक प्राइवेट डीजे ने अपने गीतों से सभी का दिल जीता। वहीं दूसरी ओर फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के घर पर भी खुशियों का जश्न मनाया गया। जीव मिल्खा सिंह के बेटे भी अपने दादा जी के घर पर आ गए थे और घरवालों और दोस्तों के साथ जश्न मनाया।

विज्ञापन
Chandigarh, youths Celebrating New Year in Chandigarh
चंडीगढ़ में नए साल का जश्न

चंडीगढ़ वालिए नी तेरी...
चंडीगढ़ क्लब में दस हजार की भीड़ ने प्रसिद्ध गायक रंजीत बावा के साथ खूब डांस और मस्ती की। रंजीत बावा ने यहां अपने हिट नंबरों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। चंडीगढ़ क्लब में नववर्ष का जश्न करीब साढ़े नौ बजे से ही शुरू हो गया था। यह जश्न धीरे-धीरे परवान चढ़ता गया और जब जश्न खत्म हुआ तो ऑडियंस पूरी तरह से मस्त हो चुकी थी।

बार कोड में अमृत मान संग जश्न
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बार कोड में जश्न अमृत मान के साथ हुआ। यहां अमृत मान ने अपने हिट नंबरों पर ऑडियंस को मस्त कर डाला। चंडीगढ़ के बर्कले मॉल स्थित डिस्कोथेक में आडियंस ने ओपन एयर का पूरा आनंद लिया।

जस्सी गिल के गीतों पर झूमे लोग
चंडीगढ़ के एक फाइव स्टार होटल में प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर जस्सी गिल के गीतों पर ऑडियंस एकदम मस्त हो गई। जस्सी गिल के साथ ही चंडीगढ़ के कई स्थानों पर बैंड की परफारमेंस भी रही। वहीं चंडीगढ़ सेक्टर-9 के डिस्को में डीजे की धुनों पर लोग मस्त होते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed