फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Interview: वर्णिका कुंडू भावुक हुई, कही ऐसी बात कि आंखें भर आएंगी सुनकर

Thu, 10 Aug 2017 09:16 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Aug 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
chandigarh stalking case, vikas barala, varnika kundu interview
Varnika Kundu
हाईप्रोफाइल चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस की पीड़िता आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू भावुक हो गईं। एक इंटरव्यू में उन्होंने ऐसी बात कही, सुनकर आंखें नम हो जाएंगी।
chandigarh stalking case, vikas barala, varnika kundu interview
Varnika Kundu and Vikas Barala - फोटो : File Photo
हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के बेटे विकास बराला के खिलाफ खुलकर सामने आने वाली साहसी युवती वर्णिका कुंडू मंगलवार को काफी परेशान दिखी। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के बाद कुंडू की आंखों से आंसू निकल पड़े। दरअसल कुंडू के हौसले को तोड़ने और उसके खिलाफ माहौल बनाने के लिए कुछ असमाजिक तत्वों ने उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने के लिए कई झूठी फोटो वायरल कर दी। उसके बारे में उल्टे सीधे बयान दिए गए। इससे उसके दिल को गहरी ठेस लगी। 
chandigarh stalking case, vikas barala, varnika kundu interview
वर्णिका कुंडू की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
इंटरव्यू के बाद उसने किसी मीडियाकर्मी से बात नहीं की। कई मीडियाकर्मी उसके घर के आगे बैठकर इंतजार करते रहे, लेकिन किसी से उसने मुलाकात नहीं की। सोमवार को भाजपा नेत्री साइना एनसी के ट्विटर हैंडल से कुंडू की विकास बराला के साथ एक फोटो वायरल की गई। लेकिन कुंडू ने साफ मना कर दिया था कि इस फोटो में विकास नहीं है। इसके अलावा कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इस बात पर सवाल खड़ा किया कि आखिर युवती रात के 12 बजे क्या कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh stalking case, vikas barala, varnika kundu interview
वर्णिका कुंडू की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
शहर से जुड़े एक भाजपा नेता ने भी बयान दिया था कि युवतियों को रात 12 बजे से घर से नहीं निकलना चाहिए। कुंडू और उसके पिता ने इस बारे में पहले से ही संभावना जता दी थी कि आरोपी हाईप्रोफाइल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं और उसे बदनाम कर सकते हैं। इंटरव्यू में जब वर्णिका से पूछा गया कि पुलिस ने सुबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली है तो उसने कहा कि वह इस पर कुछ भी नहीं बोलना चाहती।
विज्ञापन
chandigarh stalking case, vikas barala, varnika kundu interview
वर्णिका कुंडू की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
गौरतलब है कि वर्णिका कुंडू ने सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। घटना 4 अगस्त की रात की है और मामले की जांच जारी है। लेकिन बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का बेटा होने के कारण मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है। देश भर में आरोपियों की निंदा की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग पर लोग अड़े हैं। कहा जा रहा है कि बीजेपी नेता का बेटा होने के कारण उसे बचाया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed