फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास बराला और आशीष को लेकर अब पुलिस वालों ने खोला एक राज, जानिए

Sun, 13 Aug 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Aug 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
chandigarh stalking case, varnika kundu, vikas barala warned police
Vikas Barala Arrested
आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ केस में आरोपी विकास बराला और आशीष को लेकर अब पुलिस वालों ने एक राज खोला है, जानकर आप कहेंगे शर्मनाक है।


 
chandigarh stalking case, varnika kundu, vikas barala warned police
Vikas Barala
वारदात वाले दिन विकास और उसके दोस्त आशीष को दबोचने वाले पीसीआरकर्मियों ने बताया कि जब वर्णिका की ​शिकायत पर वे दोनों रईसजादों को पकड़ने पहुंचे तो उन्होंने न केवल उन्हें धमकाया, बल्कि पिता की पावर का रौब दिखाते हुए वर्दी तक उतरवाने की चेतावनी दी। हालांकि पीसीआरकर्मी उनके प्रभाव में नहीं आए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
chandigarh stalking case, varnika kundu, vikas barala warned police
Vikas Barala
हेडकांस्टेबल सतीश कुमार ने बताया कि वह एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे। रात करीब 12.33 पर कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड की ओर जा रही एक युवती को मदद चाहिए। 2 युवक उसका पीछा करके छेड़छाड़ व किडनैप करने की कोशिश कर रहे हैं। युवक भी हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट की ओर से आ रहे हैं। इतना सुनते ही हम तत्काल हाउसिंग बोर्ड चौक पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh stalking case, varnika kundu, vikas barala warned police
Vikas Barala Arrested
हेडकांस्टेबल ने बताया कि वहां पहुंचकर हमने अपनी पीसीआर वैन साइड में लगा दी। हमारी नजर सड़क पर ही थी कि एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से आती हुई नजर आई। नंबर प्लेट देखकर सफारी को रोका गया। ड्राइविंग सीट की तरफ से खुले आधे शीशे में हाथ डालकर चाबी निकाल ली। ड्राइविंग सीट पर आशीष बैठा हुआ था। और दूसरी सीट पर विकास बराला।
विज्ञापन
chandigarh stalking case, varnika kundu, vikas barala warned police
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस, विकास बराला
एरिया को को-आर्डिनेट कर रहे इंस्पेक्टर स्वर्ण कुमार ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों के साथ बहस करने लगे। आवाज ऊंची होते देखकर मैं गया तो दोनों पीसीआर कर्मियों को धौंस दिखाते हुए दो मिनट में वर्दी उतरवाने की बात कह रहे थे। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। इतने में ही सेक्टर-26 थाने से सब-इंस्पेक्टर सतनाम सिंह मौके पर पहुंच गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed