फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh stalking case, varnika kundu, vikas barala answered of questions

पुलिस के सवालों में उलझे विकास बराला, बोले- वर्णिका को जाते देखा, पर पीछा नहीं किया

Fri, 11 Aug 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Aug 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
chandigarh stalking case, varnika kundu, vikas barala answered of questions
Vikas Barala Arrested
आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की और 8 सवाल पूछे, जिनके उन्होंने ऐसे जवाब दिए कि आप कहेंगे शर्म कर लो कुछ। बुधवार को सेक्टर 26 थाने में विकास बराला व आशीष कुमार ने पूछताछ के दौरान सीनियर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू के आरोपों को नकार दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने दावा किया कि विकास ने पूछताछ के दौरान बियर पीने की बात कबूल ली है। लेकिन पीछा करने के आरोपों को झूठा बताया है। उनके जवाबों से लग रहा था कि वह पूरी तैयारी से आए हैं। एक नजर डालते हैं कि थाने में  विकास व आशीष से पूछे गए सवाल और उन सवालों के क्या जवाब दिए।
विज्ञापन

chandigarh stalking case, varnika kundu, vikas barala answered of questions
Vikas Barala Arrested
सवाल : देर रात शहर में किस काम से निकले थे?
विकास बराला :
मुझे अपने जूते एलांते मॉल से बदलवाने थे। इसलिए मैं आशीष को भी साथ लेकर गया था।

सवाल : क्या तुम लोगों ने रात में शराब पी थी।
विकास बराला :
हां हमने रात में एक-एक बियर पी थी।

सवाल : बियर की बोतल कहां से लाए थे।
विकास बराला :
बियर की बोतल सेक्टर 8 की मार्केट की शॉप से दो बोतल बियर खरीदी।

सवाल : क्या तुम वर्णिका कुंडू को पहले से जानते हो?
विकास बराला :
नहीं। न तो मैं जानता हूं और न ही मेरा कोई दोस्त।



 

chandigarh stalking case, varnika kundu, vikas barala answered of questions
Vikas Barala Arrested
सवाल : सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि आपकी कार वर्णिका के पीछे जा रही है।
विकास बराला :
हमारी गाड़ी भी हाउसिंग बोर्ड की तरफ गई थी। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि मैं उसका पीछा कर रहा था और और न ही कोई वरदात को अंजाम दिया है।

सवाल : पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल मिलने के बाद तुम दोनों मौके पर कैसे मिले?
विकास बराला-
हमारी गाड़ी तेज थी। हाउसिंग बोर्ड के करीब बीच रास्ते में ही पुलिस ने गाड़ी रुकवा ली।

सवाल : वर्णिका को कहां से पीछा किया। क्या उसका रास्ता रोका था।
विकास बराला :
न तो वर्णिका का पीछा किया और न ही रोकने की कोशिश की। मुझे नहीं मालूम कि उसने ऐसा आरोप क्यों लगाया।

सवाल : वर्णिका को कार में कहां से देखा
विकास बराला :
हमने वर्णिका को सेक्टर सात में देखा था कि वह कार से जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed