{"_id":"61b6beac94079808ff3e2fb4","slug":"chandigarh-model-harnaz-sandhu-wins-miss-universe-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की बेटी ने ब्रह्मांड किया फतह: मिस यूनिवर्स 2021 का ताज सजते ही हरनाज के घर जश्न, मां ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की बेटी ने ब्रह्मांड किया फतह: मिस यूनिवर्स 2021 का ताज सजते ही हरनाज के घर जश्न, मां ने कही ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरनाज संधू।
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चंडीगढ़ की हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स 2021 बन गई हैं। यह खबर सुनते ही उनके परिवार में जश्न का माहौल बन गया है। 21 वर्षीय हरनाज संधू मॉडलिंग के साथ तैराकी, घुड़सवारी, अभिनय और नृत्य में भी रुचि रखती हैं। हरनाज फिलहाल लोक प्रशासन में परास्नातक कर रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें अभिनय पसंद है। भविष्य में कभी मौका मिला तो वे फिल्मों में जरूर काम करना चाहेंगी। एक पंजाबी लड़की होने और अपनी जड़ों के प्रति सच्चे रहते वह पॉलीवुड से डेब्यू कर चुकी हैं। वह पहले ही दो पंजाबी फिल्मों ‘पाऊ बारां’ और ‘बाई जी कुट्टंगे’ की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इन दोनों फिल्मों को एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनीं उपासना सिंह प्रोड्यूस कर रही हैं। हरनाज की मां रविंदर कौर संधू ने बेटी की जीत पर कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। मैं बयां नहीं कर सकती कि मैं कितनी खुश हूं। वह हमेशा बहुत सक्रिय और दृढ़निश्चयी रही हैं। उसके शिक्षकों और प्रिंसिपल ने उसका बहुत समर्थन किया है।
2 of 5
हरनाज संधू।
- फोटो : Instagram
70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट 12 दिसंबर को इजराइल में हुआ। साउथ अफ्रीका और पराग्वे की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए संधू ने ब्रह्माण्ड सुंदरी का ताज पहना। चंडीगढ़ की रहने वाली संधू ने शिवालिक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्रा रहीं हरनाज संधू मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर की हैं।
3 of 5
हरनाज संधू।
- फोटो : Instagram
संधू ने मिस यूनिवर्स के लिए जाने से पहले अमर उजाला के साथ बातचीत में कहा था कि मैं विश्व स्तर पर तिरंगा लहराना चाहती हूं। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए पूरी मेहनत कर रही हूं। हरनाज ने बताया कि नकी सफलता में उनकी मां का काफी सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि कठिनाइयां और संघर्ष जिंदगी का हिस्सा है, हमें बस सकारात्मक मानसिकता और मेहनत से उन्हें पार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरनाज संधू।
- फोटो : अमर उजाला
हरनाज ने बताया कि आजकल प्रतियोगी युग में आदमी तनाव में जल्दी आ जाता है। कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि हम खुद की काबिलियत पर ही शक करने लगते हैं। यही हमारी सफलता में सबसे बड़ा रोड़ा बनता है। अपने मुकाम को हासिल करने का एक ही मंत्र प्रबल इच्छाशक्ति है।
विज्ञापन
5 of 5
हरनाज संधू।
- फोटो : Instagram
उन्होंने बताया था कि शुरुआत में वे भी अपने शरीर और कम वजन को लेकर बहुत तनाव महसूस करती थीं। इससे उबरने के लिए जरूरी है कि जिंदगी में किसी एक आदमी पर आप भरोसा करें, जिसे आप बेझिझक सभी समस्याएं साझा कर सकें, जो आपको आगे बढ़ने में मदद करे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।