{"_id":"5b9df631867a557f6e5387d9","slug":"chandigarh-fruit-seller-dinanath-winner-of-colors-channel-reality-show-dance-deewane","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे फ्रूट की फड़ी लगाने वाला मिनटों में बन गया लखपति, जानिए कैसे खुला किस्मत का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे फ्रूट की फड़ी लगाने वाला मिनटों में बन गया लखपति, जानिए कैसे खुला किस्मत का ताला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 17 Sep 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
दीनानाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे फलों की फड़ी लगाने वाले एक युवक की किस्मत रातों-रात चमक गई। वह लखपति बन गया, जानना चाहेंगे कैसे खुला उसकी किस्मत का ताला।
दीनानाथ
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में फलों की रेहड़ी लगाने वाले दीनानाथ ने मुंबई में इतिहास रच दिया है। वह बन गए हैं कलर्स के डांस दीवाने के जनरेशन थ्री के विजेता। चंडीगढ़ की सड़कों और स्पोटर्स कांप्लेक्स में डांस प्रैक्टिस करने वाले दीनानाथ को डांस दीवाने में अपनी कैटेगरी का विजेता बनने पर पांच लाख रुपये का इनाम मिला। दीनानाथ के लिए माधुरी दीक्षित, अनुष्का शर्मा के सामने अपनी कैटेगरी का विजेता बनना किसी ख्वाब से कम नहीं।
दीनानाथ
दीनानाथ ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वास्तव में डांस में नाम कमाना तो उनका ख्वाब था। उन्होंने कहा कि जब उनको विजेता घोषित किया गया तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। यह खुशी के आंसू थे, खुशी पांच लाख रुपये का इनाम जीतने की नहीं थी बल्कि खुशी थी इस बात की कि अपने प्रयास में वह सफल रहे। बलटाना सैनी विहार फेज-5 के रहने वाले दीनानाथ ने बताया कि जैसे ही उन्होंने शो जीता तो उनको माधुरी दीक्षित ने कहा कि वह काफी अच्छा डांस करते हैं। जो फार्म दिया जाता है उसमें अच्छा परफारमेंस करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
दीनानाथ
दीनानाथ ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि वह जीते गए पैसे की मदद से चंडीगढ़ में एक कोरियोग्राफी इंस्टीट्यूट स्थापित करें। उन्होंने कहा कि डांस दीवाने में जीतने के बाद सबसे पहले उन्होंने अपने दोस्त रोहताश को फोन किया। रोहताश उनका बचपन का दोस्त है और उसके साथ अपनी सारी बातों को शेयर करते हैं। उन्होंने बताया कि डांस का शौक तो उनको बचपन से ही था लेकिन यह शौक तब पैशन में बदल गया जबकि उन्होंने डांस शो देखने शुरू किए।
डांस शो देखने के बाद उन्होंने माइकल जैक्सन को फालो किया और उसके बाद कई अन्य डांसरों का फार्म भी सीखा। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को कापी नहीं किया और अपनी स्टाइल तैयार की। जिसकी मदद से वह विजेता बने। दीनानाथ ने कहा कि वह मूलरूप से मुरादाबाद के रहने वाले हैं। उनका चंडीगढ़ में संयुक्त परिवार है, जिसमें मां, पत्नी, दो भतीजे, उनके तीन बच्चे हं।

पापा जीते तो पंकज की खुशी की सीमा नहीं रही
पापा दीनानाथ के जीतने की खबर जैसे ही उनके बेटे पंकज और बेटी ज्योति ने सुनी तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घर में खुशी का माहौल बन गया। सब्जी मंडी से और रिश्तेदारों की काल्स आने लगी।
अब सेलिब्रेटी स्टेटस हो गया है दीनानाथ का
डांस दीवाने में विजेता बनने के बाद घर लौटे दीनानाथ को सैनी विहार फेज पांच में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हो भी क्यों न, वास्तव में दीनानाथ के जीतने से उनका बलटाना और सैनी विहार को भी एक नया स्टार मिल गया।