खुल गया एक और इंटरनेशनल टूरिस्ट स्पॉट, तस्वीरें
उत्तर भारत में एक और इंटरनेशनल टूरिस्ट स्पॉट खुल गया है। करीब 56 बरसों बाद इसे खोला गया। यह इंटरनेशनल टूरिस्ट स्पॉट है चंडीगढ़ का कैपिटल कॉम्पलेक्स।
खुल गया एक और इंटरनेशनल टूरिस्ट स्पॉट, तस्वीरें
हालांकि इसी आधिकारिक ओपनिंग 12 अप्रैल को गई थी, लेकिन पब्लिक के लिए इसे 15 अप्रैल को खेला गया। पहले दिन 34 पर्यटक इसका दीदार करने के लिए पहुंचे।
खुल गया एक और इंटरनेशनल टूरिस्ट स्पॉट, तस्वीरें
पहले दिन पहुंचे 34 पर्यटकों में 14 विदेशी पर्यटक थे, जिन्होंने कॉम्प्लेक्स का भ्रमण किया। ये पर्यटक फ्रांस, स्विट्जरलैंड और जापान से आए थे। पर्यटकों में आर्किटेक्ट और आर्किटेक्ट का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स की संख्या अधिक रही।
खुल गया एक और इंटरनेशनल टूरिस्ट स्पॉट, तस्वीरें
आयकर विभाग में इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ढिल्लो कैपिटल कॉम्प्लेक्स में पास बनाने वाले पहले विजिटर रहे। ढिल्लो ने बताया कि कई दिनों से अखबारों में कैपिटल कांप्लेक्स के बारे में पढ़ा तो वीकेंड तक भी नहीं रुका गया और छुट्टी लेकर सुबह ही सबसे पहले टूरिस्ट इन्फार्मेशन सेंटर पहुंच गया।
खुल गया एक और इंटरनेशनल टूरिस्ट स्पॉट, तस्वीरें
पुर्तगाल से ली कार्बूजिए का वर्क देखने पहुंची आर्किटेक्ट बंदेरा फिरेरा एना कैटरीना ने बताया कि अभी तक इस बारे में सिर्फ पढ़ा था। आज साक्षात देखने का मौका मिला। बिल्डिंग का डिजाइन और उसमें इस्तेमाल की गई सामग्री नई जेनरेशन के लिए प्रेरणा है।