लेडिज स्टार के सामने क्यों नतमस्तक हुए लिएंडर?
सीटीएल मैच के दौरान लेडिज स्टार के सामने नतमस्तक होने लगे दिग्गत लिएंडर पेस। दरअसल पंजाब मर्शाल की टीम में शामिल मिक्स डबल्स में पेस और मुग्रर्जा की जोड़ी ने जेनकोविक और एंडरसन को एकतरफा 6-1 से हरा दिया। इस वजह से पेस मुग्रर्जा को सम्मान दे रहे थे। इस जीत के साथ ही अदद जीत के लिए तरस रहे पंजाब मार्शल का इंतजार आखिरकार शुक्रवार को खत्म हो गया।
लेडिज स्टार के सामने क्यों नतमस्तक हुए लिएंडर?
घरेलू सीएलटीए (चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन) स्टेडियम में शुक्रवार को पंजाब ने चैंपियंस टेनिस लीग के अपने तीसरे मुकाबले में दिल्ली ड्रीम्स को 4-1 से हरा दिया। पंजाब को दिल्ली से आगाज मैच में हार का सामना करना पड़ा था। यह जीत उसके लिए बदले जैसी थी। पूरे मैच में पंजाब के 29 और दिल्ली के 18 अंक रहे। हालांकि, लिएंडर पेस की शुरुआत हार से हुई।
लेडिज स्टार के सामने क्यों नतमस्तक हुए लिएंडर?
इस मुकाबले में दिल्ली के कार्लोस फरेरो ने पेस को 6-5 से शिकस्त देकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद पंजाब ने वापसी करते हुए शेष चारों मुकाबले जीत लिए। महिला सिंगल में गार्बिन ने वी जेलिना को टाई ब्रेकर में 6-5 से हराकर पंजाब को 2-1 की बढ़त दिला दी। चौथा मैच पुरुष डबल्स का था। इसमें पेस और सोमदेव की जोड़ी ने एंडरसन और सनम सिंह को 6-3 से शिकस्त दी।
लेडिज स्टार के सामने क्यों नतमस्तक हुए लिएंडर?
पांचवे और निर्णायक पुरुष सिंगल में सोमदेव देवबर्मन ने केविन एंडरसन को 6-3 से हराकर पंजाब की जीत सुनिश्चित कर दी। घरेलू सीएलटीए के स्टेडियम में सनम सिंह नहीं चल सके। उन्हें डबल्स मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
लेडिज स्टार के सामने क्यों नतमस्तक हुए लिएंडर?
वहीं भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस का ओटोग्राफ लेने के लिए दर्शक उमड़ पड़े मैच के बाद टेनिस कोर्ट में दर्शकों ने पेस को घेर लिया। उन्हें भीड़ से बचाने में सुरक्षाकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।