चुनावी सियासत में आजकल एक नई हलचल मची हुई है। महलों में रहने वाली राजकुमारी वोट के लिए गलियों में घूम रही हैं। देखिए
2 of 8
पटियाला राजघराने की राजकुमारी सहर इंदर कौर
पंजाब के पटियाला राजघराने की राजकुमारी सहर इंदर कौर कौर इन दिनों अपने दादा कैप्टन अमरिंदर के लिए वोट मांग रही हैं। बता दें कि सहर इंदर कौर कांग्रेस के पंजाब सीएम कैंडिडेट कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती है।
3 of 8
पटियाला राजघराने की राजकुमारी सहर इंदर कौर
नामांकन भरने के बाद से कैप्टन भले ही अपने होमटाउन में प्रचार न करके पंजाब के अन्य हलकों में चुनावी बैठक और रैलियों में व्यस्त हैं लेकिन उनकी पत्नी परनीत कौर व अन्य रिश्तेदार जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। अब उनकी पोती व रणइंदर की बेटी सहर इंदर कौर भी प्रचार में जुट गई हैं।
4 of 8
पटियाला राजघराने की राजकुमारी सहर इंदर कौर
21 साल की सहर पहली बार इस तरह से चुनाव प्रचार कर रही हैं। सहर इंदर कौर जब चुनाव कैंपेनिंग में निकलतीं हैं तो पारंपरिक कपड़े में एक सधे हुए नेता की तरह हाथ में मोबाइल होने के बावजूद हाथ जोड़कर लोगों को प्रणाम करती हैं।
5 of 8
पटियाला राजघराने की राजकुमारी सहर इंदर कौर
सहर ने अर्जुन अवार्डी व कैप्टन अमरिंदर सिंह के चचेरे भाई रणधीर सिंह के साथ हलके में चुनाव प्रचार संभाला है। सहर ने अपने कैप्टन दादा के लिए लोगों से वोट मांगे। हमेशा ग्लैमरस अंदाज में रहने वाली सहर ट्रेडिशनल लिबास में चुनाव प्रचार के लिए निकल रही हैं।