फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: छा गए गुरु! कांग्रेस की रैली में उमड़ा जन सैलाब

Mon, 30 Jan 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) Updated Mon, 30 Jan 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
Navjot singh sidhu rally in muktsar, huge crowed in rally
कांग्रेस की रैली में उमड़ा जन सैलाब - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को पुरानी दाना मंडी में कांग्रेस के प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के समर्थन में चुनावी रैली की। इस दौरान सिद्धू ने जहां बादल परिवार और बिक्रम मजीठिया पर निशाने साधे, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया। 
Navjot singh sidhu rally in muktsar, huge crowed in rally
कांग्रेस की रैली में उमड़ा जन सैलाब - फोटो : अमर उजाला
सिद्धू ने कहा कि आज वह बादलों के जिले में उनके कच्चे चिट्ठे खोलने आए हैं। राज्य नहीं सेवा का नारा देने वाली इस सरकार ने सिर्फ दस प्रतिशत सेवा और 90 प्रतिशत मेवा खाया है। यह चुनाव गरीब की रोटी की जंग है। उन्होंने कहा कि पंजाब के बारह हजार गांवों में बारह हजार ठेके हैं, इनकी आमदनी सिर्फ पांच हजार करोड़ है। जबकि तमिलनाडु में छह हजार ठेके हैं और आमदनी 32 हजार करोड़ है। 
Navjot singh sidhu rally in muktsar, huge crowed in rally
कांग्रेस की रैली में उमड़ा जन सैलाब
सिद्धू ने कहा कि दोनों सूबे के करों में अंतर का कारण बादल परिवार है क्योंकि इन्होंने ठेकों की कमाई से अपने घर भर लिए हैं। मजीठिया चिट्टे और रेत-बजरी से कमाई कर घर भर गया है। अगर इन सबका हिसाब लगाया जाए तो दस वर्षों में बादलों ने चार करोड़ रुपये का कर एकत्र किया है। दस साल में बादलों की बसों की संख्या 50 से 650 हो गई है। ट्रांसपोर्ट कंपनियों की गिनती छह से 36 हो गई है। रोडवेज घाटे में जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Navjot singh sidhu rally in muktsar, huge crowed in rally
कांग्रेस की रैली में उमड़ा जन सैलाब - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल पर निशाने साधते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाबियों को रिमोट की तरह चलाना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि पंजाब में उनके सभी विधायक उनके इशारे पर चलें। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने दो-दो करोड़ में टिकटें बेची हैं। पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि गिद्दड़बाहा की धरती ने उन्हें चार बार विधायक बनाया है। अब इस मान के राजा वड़िंग भी हकदार हैं। रैली को राजा वड़िंग, गायक बब्बू मान, एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार गुरपाल सिंह गोरा, पूर्व विधायक रघुबीर सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Navjot singh sidhu rally in muktsar, huge crowed in rally
कांग्रेस की रैली में उमड़ा जन सैलाब
राजा वड़िंग मेरे छोटे भाई : बब्बू मान
राजा वड़िंग की चुनावी रैली में पहुंचे पंजाबी गायक बब्बू मान ने कहा कि वह रैली में कलाकार या गायक के तौर पर नहीं आए हैं बल्कि राजा वड़िंग उनके छोटे भाई की तरह हैं। वह दिल से उनकी मदद करने और समर्थन देने रैली में पहुंचे हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed