{"_id":"58c3db3b4f1c1b1574dc5831","slug":"captain-amarinder-singh-big-announcement-for-punjab-peoples","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहुमत के साथ आई है कांग्रेस, अब पूरे करने पड़ेंगे ये बड़े वादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुमत के साथ आई है कांग्रेस, अब पूरे करने पड़ेंगे ये बड़े वादे
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 12 Mar 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कांग्रेस ने 10 साल बाद वापसी कर ली है। न सिर्फ वापसी, बल्कि शानदार वापसी की है तो अब कैप्टन द्वारा जनता से किए ये सभी वादे पूरे करने पड़ेंगे।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के भावी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घोषणा की थी, कि सत्ता में आने पर वह पंजाब के 50 लाख नौजवानों को स्मार्ट फोन देंगे। कैप्टन ने कहा था कि पंजाब में करीब पचास लाख 18-35 साल के नौजवान हैं। सत्ता में आने पर वह इन सभी को स्मार्ट फोन मुफ्त देंगे। इसमें एक साल केलिए कॉलिंग और डाटा भी मुफ्त होगा।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कैप्टन ने कहा था पहले साल तीस लाख युवाओं को फोन मिलेंगे, उसके बाद हर साल दस-दस लाख युवाओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। सरकार बनने के सौ दिन के अंदर फोन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। तो अब देखना यह होगा कि कैप्टन अपना वायदा कब पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ये भी वादा किया था कि पंजाब में कांग्रेस सत्ता में आएगी तो पेट्रोल तीन और एलपीजी 15 रुपये तक सस्ती की जाएगी। पेट्रोल और एलपीजी के दामों को चंडीगढ़ और पड़ोसी राज्यों के समानांतर लाया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ये भी वादा किया था कि नोटबंदी के बीच हुई मौतों के मुद्दे को पार्टी अदालत तक ले जाएगी। कैप्टन ने कहा था कि 86 फीसदी मुद्रा बाजार से ले ली गई। नोटबंदी के चलते देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। बैंकों में लाइनों में लगकर करीब सौ लोगों की मौत हो चुकी है। कैश न मिलने की वजह से हजारों लोग परेशान हैं। इस मुद्दे को लेकर पंजाब कांग्रेस जल्द अदालत की शरण लेगी। इसके अलावा और भी कई वादे किए है, जिन्हे अब पूरा करना कैप्टन के लिए चुनौती साबित होगी।