{"_id":"58f8c7514f1c1bf258470fe4","slug":"canada-s-defence-minister-harjit-sajjan-at-the-golden-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: हरमंदिर साहिब पहुंचे कनाडा के रक्षा मंत्री, फिर लगे अलगाववादी नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: हरमंदिर साहिब पहुंचे कनाडा के रक्षा मंत्री, फिर लगे अलगाववादी नारे
Fri, 21 Apr 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Fri, 21 Apr 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Canada’s defence minister Harjit Sajjan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्जन ने कड़ी सिक्योरिटी के बीच श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। यहां उनके सामने कुछ लोगों ने अलगाववादी नारे लगाये, तस्वीरें
2 of 6
Canada’s defence minister Harjit Sajjan
एसजीपीसी ने हरजीत सिंह सज्जन को सम्मानित करते हुए उन्हें सिख कौम को गौरव बताया। एसजीपीसी प्रधान प्रोफेसर किरपाल सिंह बंडूगर ने हरजीत सिंह सज्जन का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मान दिया। प्रोफेसर बंडूगर ने कहा कि सिख कौम का सिर फख्र से सज्जन ने कनाडा का रक्षा मंत्री बनकर ऊंचा किया है।
3 of 6
Canada’s defence minister Harjit Sajjan
कनाडा मिनी पंजाब कहा जाता है। वहां बसे पंजाबियों का प्रतिनिधित्व सज्जन कर रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हो या पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सभी पंजाब में अमन शांति चाहते हैं। सज्जन के श्री हरमंदिर साहिब आगमन पर एसजीपीसी व पंजाब पुलिस ने बेहतर इंतजाम किए थे। कुछ लोगों ने नारेबाजी की है, अपनी-अपनी विचारधारा है। एसजीपीसी ने कनाडा में पहले सिख रक्षामंत्री बनने पर हरजीत सिंह सज्जन को सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Canada’s defence minister Harjit Sajjan
उधर, सज्जन के श्री हरमंदिर साहिब पहुंचने पर कुछ लोगों ने अलगाववादी नारे लगाए। इसके पहले सज्जन जब श्री गुरु रामदास हवाई अड्डे पर पहुंचे थे तब भी अलगाववादी नारे लगेे।
विज्ञापन
5 of 6
Canada’s defence minister Harjit Sajjan
शहीदों को नहीं किया नमन
श्री हरमंदिर साहिब से सटे जलियांवाला बाग के शहीदों को नमन करने के लिए सज्जन नहीं गए। सुबह करीब सवा छह बजे सज्जन ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर अरदास की। श्री अकाल तख्त साहिब पर शीश झुकाया और एसजीपीसी से सम्मान पाने के बाद वह करीब सवा आठ बजे होटल लौट गए। सज्जन मानांवाला स्थित पिंगलवाड़ा कुछ देर के लिए रुके और उसके बाद जालंधर चले गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।