फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, 2014 में ये बड़े 10 हादसे देशभर में गूंजे

Thu, 25 Dec 2014 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Dec 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन

देखिए, 2014 में ये बड़े 10 हादसे देशभर में गूंजे

Bye Bye 2014, 10 Major Accidents in Chandigarh
साल 2014 में कई बड़े हादसे हुए। कहीं सड़कें खून से लहूलुहान हुईं तो कहीं कत्ल में हाथ रक्तरंजित हुए। ऐसे 10 बड़े हादसों पर एक नजर।

देखिए, 2014 में ये बड़े 10 हादसे देशभर में गूंजे

Bye Bye 2014, 10 Major Accidents in Chandigarh

26 मार्च को रामपुर सयुड़ी के पास लोहार घाटी से पंचकूला की ओर जाते समय 4 बसें एक दूसरे से टकरा गई थीं। हादसा एक बस के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ था। हादसे में 16 कर्मचारी घायल हो गए थे। हादसे में सबसे मुश्किल वक्त तब आया था, जब एक कर्मचारी करीब एक घंटे तक सीट पर ही फंसा रहा और उसे सीट काटकर निकाला गया। दर्द से चिल्लाते कर्मचारी की तस्वीरें बड़ी दर्दनाक थीं।

देखिए, 2014 में ये बड़े 10 हादसे देशभर में गूंजे

Bye Bye 2014, 10 Major Accidents in Chandigarh

8 जून को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट इलेक्ट्रानिक्स एंड इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में भयानक आग लगी थी। इस आग में पूरी इमारत ढह गई थी। यह भयानक आग कभी न भूले जा सकने वाले जख्म दे गई थी। इस आग में दो कर्मचारी जान से हाथ धो बैठे थे। मरने वालों में एक दमकल विभाग का कर्मचारी था दूसरा एयरफोर्स के दमकल का। इस आग में कई स्टू्डेंट्स के सपने भी जलकर खाक हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, 2014 में ये बड़े 10 हादसे देशभर में गूंजे

Bye Bye 2014, 10 Major Accidents in Chandigarh

26 जुलाई को चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित सरकारी अस्पताल में चंडीगढ़ पुलिस के एक वर्दीधारी कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। दोनों के बीच घरेलू विवाद था। यह वारदात 16 जीएमसीएच की न्यू ओपीडी के पास हुई। आरोपी ने पत्नी को चार गोलियां मारी थीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की तस्वीरें भयानक थीं।

विज्ञापन

देखिए, 2014 में ये बड़े 10 हादसे देशभर में गूंजे

Bye Bye 2014, 10 Major Accidents in Chandigarh

31 जुलाई को चंडीगढ़ में एक बड़ी घटना हुई। इंडिया गाट टैलेंट शो में तीसरे स्थान पर रहीं शुभ्‍ारीत ने अपने पति यश मक्कड़ पर पैसे के लिए शादी करने और धोखे में रखकर उसके लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया। इसके विपरीत उनके पति यश मक्कड़ ने शुभरीत पर मारपीट करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने शुभरीत से दबाव में शादी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed