देखिए, आग से खेल इन बहादुर जवानों ने कैसे बचाई जानें?
इन तस्वीरों को देखकर आप भी फायर फाइटर्स की बहादुरी को सलाम करेंगे। इन्होंने जान पर खेलकर भयानक आग से मुकाबला किया और हजारों जिंदगियां बचाई।
देखिए, आग से खेल इन बहादुर जवानों ने कैसे बचाई जानें?
दरअसल, चंडीगढ़ के सेक्टर 8सी स्थित कोटक सिक्योरिटीज के ऑफिस में भयानक आग लग गई। आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। तब तक आग काफी विकराल हो चुकी थी।
देखिए, आग से खेल इन बहादुर जवानों ने कैसे बचाई जानें?
फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक ऑफिस में रखे कंप्यूटर सहित पूरा रिकॉर्ड व अन्य सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि रविवार का दिन था, नहीं तो हजारों जानें जातीं।
देखिए, आग से खेल इन बहादुर जवानों ने कैसे बचाई जानें?
चंडीगढ़ में मध्य मार्ग पर सेक्टर-8सी स्थित एससीओ नंबर-13, 14 में हेडमास्टर सैलून के पास फर्स्ट फ्लोर पर कोटक सिक्योरिटीज का ऑफिस है। रविवार होने के कारण सभी कार्यालय बंद थे। सुबह लगभग 11 बजे हेडमास्टर सैलून में काम करने वालों ने कोटक के ऑफिस का शीशा टूटते देखा। वहां से धुआं निकल रहा था। उन्होंने फौरन इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को और कोटक ब्रांच हेड को दी।
देखिए, आग से खेल इन बहादुर जवानों ने कैसे बचाई जानें?
थोड़ी ही देर में सेक्टर-17 फायर स्टेशन से गाड़ी वहां पहुंची। लेकिन तब तक आग विकराल हो चुकी थी। इसके बाद सेक्टर-11, 32 और मनीमाजरा फायर स्टेशन से वाटर टैंकर व गाड़ियां मंगानी पड़ी।