फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ में सरकारी जॉब के इच्छुक युवाओं के लिए गुड न्यूज, तैयार रहें

Fri, 06 May 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 May 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
bumper job in UT administration for clerk post, recruitment soon
सरकारी नौकरी

5 जून को लिखित परीक्षा: यूटी प्रशासन में कई वर्षों बाद सी क्लास के खाली पदों पर भर्ती करने जा रहा है। 2013 से भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई थी। अगस्त तक चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों में 329 नए क्लर्क और स्टेनोग्राफर की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। यूटी प्रशासन ने केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस के तहत सी क्लास की भर्ती में इंटरव्यू सिस्टम को खत्म कर दिया है। भर्ती लिखित परीक्षा की मेरिट और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर बनेगी। डायरेक्टर हायर एजुकेशन आगामी 5 जून को लिखित परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। 

bumper job in UT administration for clerk post, recruitment soon
सरकारी नौकरी - फोटो : amar ujala

26 से 28 हजार वेतन मिलेगा: भर्ती पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए लिखित परीक्षा की जिम्मेदारी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की सोसाइटी और सी डेक के दी है। यूटी प्रशासन पहली बार कॉम कैडर के तहत 253 क्लर्क, 30 स्टेनोग्रॉफर और 42 लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी) के पदों पर भर्ती करेगा। एलडीसी के पद इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की इलेक्ट्रिकल विंग के लिए भरे जाएंगे। क्लर्क और स्टेनोग्राफर स्तर पर 10300-34800 (3200 ग्रेड पे) और एलडीसी को 6400-20200 (3400 ग्रेड पे) दिया जाएगा। क्लर्क को शुरुआती चरण में ही 26 से 28 हजार वेतन मिलेगा।

bumper job in UT administration for clerk post, recruitment soon

परीक्षा सुबह और दोपहर दो चरण में: सी क्लास के 329 पदों के लिए देश भर से 29 हजार 300 युवाओं ने आवेदन किया है। 5 जून को होने वाली परीक्षा के लिए 66 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। 21 मई के बाद ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी होंगे। नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल सीटों के मुकाबले तीन गुणा कैंडीडेट्स का टाइपिंग टेस्ट होगा। क्लर्क और स्टेनोग्राफर के पदों के लिए 5 जून को होने वाली लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी। परीक्षा सुबह और दोपहर दो चरण में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bumper job in UT administration for clerk post, recruitment soon
सरकारी नौकरी

पहले पेपर में नेगेटिव मार्किंग भी: पहले पेपर में 12वीं क्लास तक अंग्रेजी (40 अंक), सामान्य ज्ञान (40 अंक) और कंप्यूटर (20 अंक) संबंधी सवाल पूछे जाएंगे। पहले पेपर में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। दूसरे पेपर में 10वीं स्तर का गणित, स्टेटेस्टिक्स और एप्टीट्यूट (रीजनिंग) को शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा की मेरिट के बाद क्लर्क और स्टेनोग्राफर के लिए टाइपिंग टेस्ट भी होगा। क्लर्कों के लिए कैंडीडेट्स को 35 शब्द और स्टेनोग्रॉफर के लिए 80 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड होनी अनिवार्य है। फाइनल मेरिट लिस्ट में टाइपिंग टेस्ट के अंकों को शामिल नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
bumper job in UT administration for clerk post, recruitment soon
सरकारी नौकरी

300 शिक्षकों की भर्ती करने की तैयारी : शिक्षा विभाग भी जल्द ही करीब 300 शिक्षकों की भर्ती करने की तैयारी में जुटा है। सूत्रों के अनुसार विभाग सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत शिक्षकों की भर्ती करेगा। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जा चुका है। अगस्त तक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शिक्षा विभाग एकेडमिक मेरिट के आधार पर ही एसएसए शिक्षकों की भर्ती करेगा। लिखित परीक्षा को विभाग ने खत्म कर दिया है। 
जितेंद्र यादव, डायरेक्टर हायर एजुकेशन चंडीगढ़ ने बताया कि यूटी प्रशासन क्लर्क और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इन पदों पर पहली बार कॉमन कैडर के तहत भर्ती होगी। नियुक्ति के बाद जरूरत के हिसाब से कर्मचारियों को किसी भी विभाग में बदला जा सकेगा। अगले महीने लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed