दुश्मन देश पाकिस्तान का ऐसा 'नापाक' मंसूबा पता चला है, जिसे जानकर बीएसएफ ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है और धुंध होने के बावजूद सीमा पर कड़ी चौकसी है।
दरअसल पाकिस्तान की मंशा देश में नारको टेररिज्म को बढ़ाने की है। पाकिस्तान इसके लिए पंजाब को अपना सॉफ्ट टारगेट मानता है। पाकिस्तान से सबसे ज्यादा नशा पंजाब के रास्ते ही देश में पहुंच रहा है। हालांकि राजस्थान, जम्मू, कश्मीर और गुजरात की सरहद भी पाकिस्तान से सटी है। इसके बावजूद पंजाब से सटी सीमाओं से ही पाकिस्तान भारत में सबसे ज्यादा नशे की सप्लाई करवा रहा है।
इसकी सबसे बड़ी वजह है पंजाब में मौजूद पाक समर्थित नशा तस्करों और एजेंटों का मजबूत नेटवर्क। इसी के मद्देनजर इस इलाके में जहां बीएसएफ (बार्डर सिक्योरिटी फोर्स) वेस्टर्न कमांड अब और ज्यादा अलर्ट हो गई है, वहीं भारतीयों को नशे की लत में डुबोकर बर्बाद करने के पाकिस्तान के इरादे को फेल करने में जुटी है।
पिछले तीन साल से विभिन्न राज्यों से सटे पाकिस्तान बार्डर पर नशा तस्करी की स्थिति यदि देखी जाए तो सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति पंजाब में पाक सीमाओं बनी हुई है। इस दौरान गुजरात और कश्मीर में कोई तस्करी का कोई केस नहीं पकड़ा गया है। जबकि राजस्थान और जम्मू में नशा तस्करी की वारदात अपेक्षाकृत कम हुई हैं। इन राज्यों में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने में बीएसएफ किसी प्रकार की कोर कसर नहीं छोड़ रही है।
5 of 8
बीएसएफ कैंप आतंकी हमला
- फोटो : SELF
अफगान का नशा, पाक का बड़ा कारोबार
पाकिस्तान जहां भारत में नारको टेररिज्म से युवाओं को नशे की बुरी लत में फंसाना चाहता हैं, वहीं नशे का यह गोरखधंधा पाकिस्तान में बड़ा कारोबार बन चुका है। सूत्रों के अनुसार यह नशा अफगानिस्तान में पैदा किया जा रहा है, जिसे पाकिस्तान में पहुंचाया जाता है। अफगानिस्तान की अफीम से ही पाकिस्तान में हेरोइन तैयार की जाती है और बार्डर के रास्ते इसकी सप्लाई भारत में कर दी जाती है।