{"_id":"58f1d3644f1c1ba368cfa3a9","slug":"bsf-constable-surjit-singh-prisoned-in-pakistan-jail-since-46-years-like-kulbhushan-jadhav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक और 'कुलभूषण', 46 साल से बीवी रख रही करवा चौथ का व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और 'कुलभूषण', 46 साल से बीवी रख रही करवा चौथ का व्रत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
Updated Thu, 18 May 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
पाक जेल में कैद बीएसएफ जवान सुरजीत सिंह
46 साल से करवा चौथ का व्रत रख रही इस महिला की बस एक ही आस, पति दिख जाए छूटने से पहले सांस। पाक जेल में कैद एक 'कुलभूषण' की पत्नी की दर्द भरी कहानी।
पाक जेल में कैद बीएसएफ जवान सुरजीत सिंह
फरीदकोट जिले के गांव टहिणा निवासी बीएसएफ जवान सुरजीत सिंह पिछले 46 सालों से पाकिस्तान की जेल में बंद है। उसका दीदार करने के लिए उसकी पत्नी अंगरेज कौर की आंखे पत्थरा जरूर गई है, लेकिन उसने पति की सकुशल वापिसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है। उम्मीद के चलते ही वह हर साल करवा चौथ के पर्व पर अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रख रही है।
पाक जेल में कैद बीएसएफ जवान सुरजीत सिंह
हालांकि पिछले सालों की तरह इस बार भी उसे अपने चांद का दीदार नहीं हो पाया। अब कुलभूषण जाधव के केस ने बीएसएफ जवान सुरजीत सिंह के परिवार ने एक बार फिर भारत सरकार से दखल देने की गुहार लगाई है। सुरजीत सिंह के बेटे अमरीक सिंह ने बताया कि उनके पिता साल 1971 की भारत पाक जंग के समय सांभा सेक्टर में तैनात थे और जंग के दौरान लापता हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
कुछ समय बाद ही बीएसएफ ने उन्हें शहीद घोषित कर दिया और परिवार के पास सूचना भेज दी गई। कई सालों के बाद पाकिस्तान जेल से रिहा होकर आए भारतीय कैदियों ने परिवार के साथ संपर्क करके जानकारी दी कि सुरजीत सिंह पाक जेल में बंद हैं। उसके बाद से ही वे अपने पिता की रिहाई के लिए प्रयास कर रहे हैं। जिला प्रशासन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव को सजा-ए-मौत
- फोटो : self
उन्होंने कहा कि हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने बेकसूर कुलभूषण जाधव को जासूस बताकर उन्हें फांसी की सजा सुनाई है। ऐसे में उन्हें आशंका सताने लगी है कि कहीं पाकिस्तान उनके पिता सुरजीत सिंह समेत अन्य कैदियों को भी कोई बहाना बनाकर मौत की सजा न सुना दे। उन्होंने केंद्र सरकार से पाकिस्तान सरकार पर वहां की जेलों में बंद तमाम भारतीयों की रिहाई के लिए दबाव बनाना चाहिए।