पाकिस्तान बॉर्डर पर एनकाउंटर, 105 करोड़ की हेरोइन बरामद
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ और पाक तस्करों में जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसके बाद जवानों ने 105 करोड़ की हेरोइन बरामद की। देखिए तस्वीरें।
पाकिस्तान बॉर्डर पर एनकाउंटर, 105 करोड़ की हेरोइन बरामद
पंजाब में फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी गजल (खेमकरण) में भारतीय तस्करों को हेरोइन की डिलीवरी देने पहुंचे पाकिस्तानी तस्करों को बीएसएफ जवानों ने खदेड़ दिया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए तस्कर फरार हो गए, लेकिन 105 करोड़ की हेरोइन छोड़ गए।
पाकिस्तान बॉर्डर पर एनकाउंटर, 105 करोड़ की हेरोइन बरामद
घटनास्थल पर सर्च अभियान के दौरान बीएसएफ को 21 किलो हेरोइन, एक पिस्टल, पांच कारतूस व 12 बोर के चार कारतूस के खोल मिले हैं। इस अभियान में बीएसएफ के साथ पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस भी शामिल थी।
पाकिस्तान बॉर्डर पर एनकाउंटर, 105 करोड़ की हेरोइन बरामद
पंजाब बीएसएफ के आईजी अनिल पालीवाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी गजल (खेमकरण) के आसपास पाकिस्तानी तस्कर हेरोइन की खेप भारतीय तस्करों को पहुंचाने वाले हैं। बीएसएफ और पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस के अधिकारी उक्त बीओपी के पास पाकिस्तानी तस्करों पर पैनी नजर रखे हुए थे।
पाकिस्तान बॉर्डर पर एनकाउंटर, 105 करोड़ की हेरोइन बरामद
आईजी ने बताया कि रात को फैंसिंग के पास पाकिस्तानी तस्करों की हलचल देखी। तस्करों के पास एक प्लास्टिक की पाइप थी, जिसके माध्यम से वे फैंसिंग पार हेरोइन के पैकेट फेंक रहे थे। बीएसएफ जवानों ने तस्करों को चेतावनी दी लेकिन उन्होंने बीएसएफ के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के जवाब में जवानों ने भी तस्करों पर गोलियां दागीं। तस्कर घने अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से जान बचाकर भाग निकले।